Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? अभी-अभी मिलकर लौटीं सलमान खान की इस हीरोइन ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. वह पिछले 9 दिनों से अस्पताल में. उन्हे बीते सप्ताल मंगलवार यानी कि 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद से लगातार उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है. वहीं, उनकी तबीयत कैसी है इसके बारे में हाल ही में सलमान खान की खास दोस्त ने अपडेट दिया है.

90 साल के सलीम को जब अस्पताल ले जाया गया तब उन्हें सीधा वेंटिलेटर पर रखा गया. हालांकि हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर पारकर ने बताया कि वेंटिलेटर से एक दो दिन बाद उन्हें हटा दिया गया था. जब से सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं, तब से लगातार उनसे मिलने के लिए परिजन, करीबी दोस्त अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं, हाल ही में डेजी शाह भी सलीम खान से मिलने पहुंची थी और उन्होंने बताया कि सलमान खान के पिता की तबीयत अब कैसी है.

दरअसल, फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए डेजी शाह ने सलमान खान के पिता को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया, 'मैं सलीम सर से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार से लगातार टच में हूं. सलीम सर अब ठीक हैं. वह स्टेबल हैं. सर्जरी भी अच्छी हुई और सफल भी रही और भी वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं. और अब वो खतरे से बाहर है.

बता दे कि लगातार लोग सलीम से मिलने पहुंच रहे है. बुधवार को उनकी बेटी अर्पिता भी लीलावती अस्पताल पहुंची थी. इसके अलावा जावेद अख्तर लगातार 9वे दिन भी अस्पताल गए थे. वहीं, बीते दिनों जब एजाज खान सलीम से मिलने पहुंचे थे तो उन्होंने बताया था कि वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सेहत पहले से बेहतर है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि सलीम को सोमवार को छुट्टी मिल जाएगी, जो कि नहीं हुआ.

अभी तक सलीम से मिलने के लिए बेटे अरबाज खान-सोहेल खान, पत्न‍ियां सलमा खान-हेलेन, बेटियां अर्पिता-अलवीरा, दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा, नाती-पोते अरहान से लेकर निर्वाण, अलीजेह, अयान. परिवार के सभी लोग लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं. इसके अलावा संजय दत्त,आमिर खान, गौरी स्प्रैट, रणवीर सिंह, श‍िल्‍पा शेट्टी, शाहरुख खान, फराह खान, जॉर्डी पटेल, मधुर भंडारकर, साजिद नाडियाडवाला भी सलीम का हाल चाल लेने पहुंचे थे.

बता दें कि जब सलीम को इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया तो उनका ब्लड प्रेशर हाई था. इमरजेंसी के बाद उन्हें बाद में आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उनके कई टेस्ट भी किए गए. मीडिया में लगातार खबरें चल रही थी कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसको लेकर डॉक्टर जलिल पारकर ने हेल्थ बुलेटिन में कहा था, "उनको थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था,जो हमने टैकल कर लिया. उसमें सर्जरी की जरूरत नहीं है.

First published on: Feb 25, 2026 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.