Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

राजा की तरह विजय और रानियों सी दिखीं रश्मिका, सादगी के बीच सोने से लदा दिखा वैवाहिक जोड़ा, हर एक तस्वीर पर हार बैठेंगे दिल!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं. शादी के बाद न्यूली वेड्स कपल ने अपनी पहली ऑफिशियल वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं. हर तस्वीर में प्यार, सादगी और शाही अंदाज साफ झलक रहा है.

रश्मिका और विजय ने आंध्रा और कोडवा... दोनों परंपराओं से शादी रचाई. दोनों ही सेरेमनी में कपल का अंदाज इतना खास रहा, कि नजरें हटाना मुश्किल हो गया. तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं, कि शादी ग्रैंड जरूर थी, लेकिन माहौल बेहद पर्सनल और दिल से जुड़ा हुआ दिखा.

कोडवा परंपरा के मुताबिक दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई, खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी... सादगी भरी इस साड़ी के साथ उन्होंने भारी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की, जिसने उनके ब्राइडल लुक में रॉयल टच जोड़ दिया. मिनिमल मेकअप, मुस्कान और पारंपरिक गहनों में रश्मिका किसी रानी से कम नहीं लगीं.

वहीं दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा पारंपरिक मुंडू में नजर आए. उनका लुक देखते ही बन रहा था. कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, हाथों में आलता और गले में भारी सोने का हार, लाल और ऑफ व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में विजय किसी पीरियड फिल्म के रॉयल हीरो जैसे लग रहे थे. घनी मूंछें, हल्की दाढ़ी और रफ एंड रॉयल स्टाइल ने उनके लुक को और दमदार बना दिया.

कानों में गोल्ड इयररिंग्स और हाथों में पारंपरिक कड़े पहने विजय का अंदाज ऐसा था, मानो किसी साउथ इंडियन महाकाव्य का योद्धा दूल्हा सामने आ गया हो, शादी की रस्मों के दौरान उनकी मुस्कान ने फैंस को और भी दीवाना बना दिया. परंपरा निभाते हुए भी उनका फिल्मी हीरो वाला स्वैग पूरी तरह बरकरार दिखा.

शादी की तस्वीरों में कई कैंडिड और दिल छू लेने वाले पल भी कैद हुए, वरमाला के दौरान दोनों की हल्की मुस्कान, रस्मों के बाद खुलकर हंसते हुए लम्हे और एक-दूसरे की आंखों में झलकता प्यार... इन तस्वीरों ने साबित कर दिया, कि ये शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि दो दिलों का खूबसूरत मिलन है.

जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से बधाइयों की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर लोग इस वेडिंग को हाल के सालों की सबसे प्यारी और दिल को छू लेने वाली सेलिब्रिटी शादियों में से एक बता रहे हैं. कुल मिलाकर, रश्मिका और विजय की ये शादी सादगी, परंपरा और रॉयल चार्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित हुई, जिसकी हर तस्वीर पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

First published on: Feb 26, 2026 09:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.