---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में नंगे पैर जाने को क्यों मजबूर हुआ साउथ का ये सुपरस्टार, वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Reception: हैदराबाद में 4 मार्च को साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया. इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबकी नजरें जिस एक शख्स पर टिक गईं, वो थे ग्लोबल स्टार राम चरण.

रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे. ब्लैक आउटफिट में उनका लुक हमेशा की तरह बेहद क्लासी दिखा, लेकिन एक बात ने सभी को हैरान कर दिया, राम चरण नंगे पैर थे. न जूते, न चप्पल... सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस सवाल करने लगे, कि आखिर इतने बड़े इवेंट में वो नंगे पैर क्यों पहुंचे?

दरअसल, राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक आस्था के चलते अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं. ये भगवान अयप्पा से जुड़ा एक बेहद कठोर और पवित्र व्रत माना जाता है, जिसे सबरीमाला यात्रा से पहले किया जाता है. इस दीक्षा के दौरान भक्तों को 41 दिनों तक सादगी भरा जीवन जीना होता है.

इस व्रत में काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, नंगे पैर रहना, सात्विक भोजन करना और कई नियमों का सख्ती से पालन करना शामिल है. इसी कारण राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते-चप्पल के नजर आए.

ये पहली बार नहीं है, जब राम चरण को नंगे पैर देखा गया हो... इससे पहले भी वो कई बड़े मौकों पर इसी तरह दिखाई दे चुके हैं. यहां तक कि ऑस्कर 2023 में शामिल होने से पहले भी उन्हें इसी धार्मिक अनुशासन के साथ देखा गया था. उनकी ये सादगी और आस्था फैंस को काफी प्रइंप्रेस करती है.

राम चरण की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई. किसी ने उनकी श्रद्धा को सलाम किया, तो किसी ने कहा कि 'सुपरस्टार हो तो ऐसा... दिल से जमीन से जुड़ा हुआ.'

वहीं बात करें, रश्मिका और विजय के रिसेप्शन की, तो ये आयोजन बेहद भव्य रहा. कपल के परिवार ने मिलकर मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार और करीबी दोस्त इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. कुल मिलाकर, ये शाम जहां प्यार और जश्न से भरी रही, वहीं राम चरण की सादगी ने इसे और भी खास बना दिया.

First published on: Mar 05, 2026 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.