Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

स्वर्ग से उतरी अप्सरा… शादी होते ही रश्मिका मंदाना ने शेयर की फोटोज, इतने प्यार से थामा विजय देवरकोंडा का हाथ

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos: फैंस का इंतजार खत्म... साउथ के सबसे पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की पहली तस्वीरें आखिरकार सामने आ गई हैं. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है. प्यार, सादगी और खूबसूरती से भरी इन झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

शादी की तस्वीरों में रश्मिका मंदाना लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं. भारी जूलरी, सटल मेकअप और उनकी प्यारी मुस्कान ने उन्हें किसी अप्सरा से कम नहीं दिखाया. वहीं विजय देवरकोंडा सफेद लिबास में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. सिंपल लेकिन रॉयल लुक में विजय का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद परफेक्ट लग रही है.

इन तस्वीरों में कभी दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं, तो कभी हाथों में हाथ थामे कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. कहीं शर्मीली मुस्कान है, तो कहीं आंखों में एक-दूसरे के लिए बेइंतहा प्यार साफ झलक रहा है. हर फोटो में उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है, जिसकी वजह से फैंस इन तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया. शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरें शेयर करते ही बधाइयों का तांता लग गया. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी नए शादीशुदा कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन वेडिंग फोटोज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ ही समय में तस्वीरें वायरल हो गईं और इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी. फैंस कमेंट सेक्शन में कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई उन्हें 'परफेक्ट कपल' बता रहा है, तो कोई 'ड्रीम वेडिंग' कह रहा है. इसी के साथ नए जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

बता दें, विजय और रश्मिका के करीबी लोगों की मौजूदगी में सादगी के साथ कपल ने 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया. बिना ज्यादा तामझाम के... दोनों ने अपने खास दिन को यादगार हमेशा के लिए मेमोरेबल बनाया. अब फैंस को शादी से जुड़ी और भी अनदेखी तस्वीरों का इंतजार है.

फिलहाल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ये पहली वेडिंग फोटोज हर तरफ छाई हुई हैं, और कहना गलत नहीं होगा कि Virosh की जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.

First published on: Feb 26, 2026 07:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.