---विज्ञापन---
शादी के 11 दिन बाद रश्मिका मंदाना के आंख से बहे आंसू? बोलीं- ‘मैं बस इतना ही कह…’

Rashmika Mandanna Get Emotional: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ शादी की थी. रश्मिका और विजय की शानदार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. रश्मिका और विजय की शादी को आज 11 दिन हो गए हैं, इस शादी से उनके फैंस बहुत ही ज्यादा खुश है. हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका इमोशनल हो गईं.

दरअसल, इस फैन ने अपनी पोस्ट में विजय देवरकोंडा के लिए रश्मिका मंदाना के प्यार को डिस्क्राइब किया था, जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका अपनी फीलिंग छुपा नहीं पाई और अपने फैन के पोस्ट का बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया.

X पर धामिनी नाम के एक यूजर ने रश्मिका और विजय की शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में एक बहुत ही प्यारी बात लिखी. यूजर ने बताया कि जब वो इन तस्वीरों में रश्मिका और विजय को देखते हैं, उन्हें सच्चा प्यार महसूस होता है.

यूजर ने पोस्ट में लिखा, 'कभी-कभी प्यार का सबसे सच्चा सबूत सिर्फ तारीफ होती है. रश्मिका को देवरकोंडा को देखते हुए देखकर मुझे इसकी याद आती है, इसलिए मैंने इसके बारे में लिखा.'

रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक लंबा नोट लिखा, जिसमें कहा कि इतने लंबे समय बाद उन्होंने अपने बारे में इतना अच्छा कुछ पढ़ा है. इसके साथ ही रश्मिका ने अपने इस फैन को धन्यवाद भी कहा.

रश्मिका मंदाना ने अपनी नोट में लिखा, 'बहुत लंबे समय से मैं अपने बारे में लिखी कोई चीज पढ़कर इतना इमोशनल हुई हूं. मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन बहुत कम कह पा रही हूं.'

रशेमिका ने आगे लिखा, 'मैं अपना कमरा ढूंढ रही हूं, और यह एक ऐसा सफर है जिसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. इसे पहचानने के लिए धन्यवाद. प्यार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं. ऐसा प्यार ढूंढो जो तुम्हें आजाद करे.'