---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna Post: वो आदमी जिसने मुझे… रश्मिका ने पति विजय पर लुटाया प्यार, शादी की तस्वीरों के साथ साझा किया खूबसूरत नोट

Rashmika Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. गुरुवार को दोनों ने उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हाथ थामा. शादी की रस्मों के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं.

शादी की तस्वीरों में रश्मिका और विजय दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. रश्मिका ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी और सोने के गहनों से अपना ब्राइडल लुक पूरा किया, वहीं विजय धोती-कुर्ता में सादगी और रॉयल अंदाज का परफेक्ट मेल लगे. दोनों की आंखों में खुशी और चेहरे पर सुकून साफ नजर आ रहा है.

शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए, विजय के लिए एक बेहद इमोशनल और प्यार भरा नोट लिखा. उन्होंने लिखा, 'हैलो मेरे प्रियजनों, चलो आपको अपने पति से मिलवाती हूं... मिस्टर विजय देवरकोंडा... इसके बाद रश्मिका ने विजय की तारीफों के पुल बांध दिए.

उन्होंने कहा, 'वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा, कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती.'

उन्होंने कहा, 'वो आदमी जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो... वो आदमी जिसने मुझे दिखाया, कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है, और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं. मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है... मैं सच में धन्य हूं.'

आगे उन्होंने कहा कि विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं. मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है... लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी, सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है.

रश्मिका ने पति विजय पर प्यार लुटाते हुए आगे कहा, कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि मेरे पास तुम हो... ये सब देख रहे हो.. इन सबका सबसे बड़ा हिस्सा बनकर.

मैं आपकी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत उत्साहित हूं! आपकी पत्नी बनने के लिए! आपकी पत्नी कहलाने के लिए!! अब पूरी पार्टी का समय है!! चलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं! मैं तुमसे प्यार करती हूं!