---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Reception: बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर साउथ सिनेमा स्टार्स तक, रश्मिका-विजय के जश्न में शामिल हुए ये सितारें, देखें Photos

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Reception: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का आखिरी जश्न और रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई स्टार्स ने शिरकत की, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में तेलुगु स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने फूलों का गुलदस्ता दिया, जिसे नवविवाहित जोड़े ने मुस्कुराते हुए हाथों में लिया, जिसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं.

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर दग्गुबाती वेंकटेश ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शामिल हुए और कपल को शादी की बधाई दी.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में नागार्जुन अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी और बेटे नागा चैतन्य के साथ पहुंचे. यहां विजय देवरकोंडा को नागा चैतन्य को गले लगाते हुए देखा गया.

साउथ स्टार महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर अपनी बेटी सितारा घट्टमनेनी के साथ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रिसेप्शन में पहुंची. इन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन भी अपने स्वैग अंदाज में पहुंचे. अल्लू अर्जुन ने अपनी 'पुष्पा' को-स्टार रश्मिका के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं.

फिल्म 'डकैत' के एक्टर आदिवी शेष भी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन में नई-नई डॉक्टर बनीं श्रीलीला भी बेहद खूबसूरत अंदाज में एंट्री मारी. उन्होंने हरे रंग का शानदार गाउन पहना था.

इस रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन भी बेहद खूबसूरत अंदाज के साथ पहुंची. उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक सलवार-कमीज पहनी हुई थी.

कृति सैनन के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची. एक्ट्रेस लाल साड़ी में अपना ग्लैमर बिखेरती नजर आई.

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर भी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आए, जहां उन्होंने काले रंग की पैंट के साथ सफेद कोट पहना हुआ था.

विजय देवरकोंडा के साथ 'द फैमिली स्टार' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी शादी के रिसेप्शन में पहुंचीं. इस खास मौके पर उन्होंने काले रंग की साड़ी पहनी थी.