Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

रश्मिका-विजय के मेहंदी आउटफिट्स की ये 5 खूबियां कर देंगी हैरान, हर डिटेल में छिपा है खास मतलब

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Mehendi Outfit Details: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को भले ही 12 दिन हो चुके हों, लेकिन उनकी वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. 26 फरवरी को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की थी. अब कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस एक बार फिर उनके रॉयल अंदाज के दीवाने हो गए हैं. 25 फरवरी को उदयपुर के एक शाही पैलेस में हुई इस मेहंदी सेरेमनी में रश्मिका और विजय का लुक बेहद खास रहा. दोनों के आउटफिट्स में ऐसी कई डिटेल्स थीं, जिनका गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मतलब भी छिपा हुआ है. आइए जानते हैं, मेहंदी सेरेमनी के उनके लुक की 5 सबसे खास बातें...

साड़ी के पल्लू पर देवी लक्ष्मी की छवि- मेहंदी के मौके पर रश्मिका ने डिजाइनर Karan Torani के लेबल Toraní India की डिजाइन की हुई मल्टीकलर साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की सबसे खास बात इसका पल्लू था, जिस पर देवी लक्ष्मी की खूबसूरत आकृति बनी हुई थी. इसे समृद्धि, सौभाग्य और नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मेल- रश्मिका ने इस साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को मॉडर्न टच दिया. ट्रेडिशनल साड़ी और मॉडर्न ब्लाउज का ये कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश लगा और उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना गया.

मेहंदी में छिपे धार्मिक प्रतीक- रश्मिका की मेहंदी भी काफी खास रही. उन्होंने बहुत हैवी डिजाइन की बजाय मिनिमल मेहंदी चुनी, लेकिन उसमें कमल का फूल, चांद, त्रिशूल और ॐ जैसे कई धार्मिक प्रतीक बनाए गए थे. ये सभी चिन्ह भारतीय संस्कृति में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं.

विजय का रॉयल एथनिक लुक- वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने मल्टीकलर एथनिक ब्लेजर के साथ नीले रंग की धोती पहनी थी, और कमरबंध के साथ इसे पूरा किया. इस आउटफिट में विजय बेहद डैशिंग नजर आए. तस्वीरों में वो अपनी सास के सामने हाथ जोड़कर रस्में निभाते भी दिखे.

पारिवारिक विरासत की झलक- तस्वीरों में एक दिलचस्प बात ये भी देखने को मिली, कि शुरुआत में रश्मिका ने गले और हाथों में कोई जूलरी नहीं पहनी थी. बाद में वो हार और चूड़ियों के साथ नजर आईं. माना जा रहा है, कि ये गहने देवरकोंडा परिवार की पारिवारिक विरासत का हिस्सा हैं, जो उन्हें रस्म के दौरान दिए गए.

वहीं तस्वीरें शेयर करते हुए, रश्मिका ने लिखा, कि मेहंदी की ये शाम उनके लिए बेहद खास थी, लेकिन वक्त बहुत जल्दी गुजर गया. उन्होंने अपने आउटफिट के लिए डिजाइनर का शुक्रिया भी अदा किया. वहीं डिजाइनर करण तोरानी ने भी इस लुक के पीछे की सोच शेयर की.

उन्होंने बताया, कि रश्मिका और विजय का मिलन उन्हें शिव और पार्वती की जोड़ी की तरह लगती है, दो ऐसी ऊर्जाएं जो एक-दूसरे को पूरा नहीं करतीं, बल्कि साथ मिलकर एक संतुलन बनाती हैं. बहरहाल, रश्मिका और विजय की मेहंदी सेरेमनी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति और प्रेम का खूबसूरत संगम बनकर सामने आई. यही वजह है, कि उनकी ये तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

First published on: Mar 11, 2026 01:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.