Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना ने शादी के 12 दिन बाद दिखाई मेहंदी सेरेमनी की झलक, विजय देवरकोंडा को नहीं इस शख्स को बोलीं- थैंक्यू…

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को अब करीब 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच उनकी वेडिंग की चर्चा अभी भी थमी नहीं है. 26 फरवरी को दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद से ही कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच रश्मिका ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ नई और खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस एक बार फिर दीवाने हो गए हैं.

दरअसल, ये तस्वीरें 25 फरवरी को हुई मेहंदी सेरेमनी की हैं, जो उदयपुर के एक शाही पैलेस में आयोजित की गई थी. इस खास मौके पर रश्मिका का लुक किसी रॉयल क्वीन से कम नहीं लग रहा था. उनकी साड़ी से लेकर मेहंदी तक हर चीज में खास डिटेल देखने को मिली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

मेहंदी फंक्शन के लिए रश्मिका ने मशहूर डिजाइनर करण तोरानी (Karan Torani) के लेबल 'तोरानी इंडिया' की डिजाइन की हुई, एक बेहद खूबसूरत मल्टीकलर साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की सबसे खास बात इसका पल्लू था, जिस पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी हुई थी.

इस ट्रेडिशनल और धार्मिक टच ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया. साड़ी के साथ उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया था, जो उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट बनाता दिखा. सिर्फ आउटफिट ही नहीं, रश्मिका की मेहंदी भी काफी खास थी.

हालांकि, उन्होंने मेहंदी का डिजाइन बहुत ज्यादा भारी नहीं रखा, बल्कि इसे मिनिमल रखा, लेकिन इसमें भी खास बात ये थी, कि उनकी मेहंदी में कमल के फूल की डिजाइन बनाई गई थी. इसके अलावा चांद, त्रिशूल और ओम जैसे धार्मिक सिंबल भी नजर आए, जो पूरे लुक को और ज्यादा डिवाइन फील दे रहे थे.

वहीं विजय देवरकोंडा भी अपने लुक में काफी स्टाइलिश नजर आए. उन्होंने मल्टीकलर एथनिक ब्लेजर के साथ नीले रंग की धोती पहनी थी, और कमर में कमरबंध बांधा था. इस पारंपरिक अंदाज में विजय काफी हैंडसम लग रहे थे. तस्वीरों में वो अपनी सास के सामने हाथ जोड़कर बैठकर रस्में निभाते हुए भी नजर आए, जो फैंस को काफी पसंद आया.

कपल की इन तस्वीरों को देखकर साफ लगता है, कि उनकी शादी सिर्फ एक ग्रैंड इवेंट नहीं थी, बल्कि इसमें परंपरा और आस्था का भी खास ध्यान रखा गया था. भगवान में उनकी आस्था हर एक रस्म और हर तस्वीर में झलकती दिखाई दे रही है.

रश्मिका ने जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो उन्होंने कैप्शन में लिखा, कि ये 'प्रधानम' यानी मेहंदी की शाम की यादें हैं. उन्होंने बताया कि ये पल उनके लिए बेहद खास था, लेकिन ये शाम इतनी जल्दी गुजर गई कि उन्हें पता ही नहीं चला.

इसके साथ ही रश्मिका ने अपने खूबसूरत आउटफिट के लिए डिजाइनर करण तोरानी का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, कि ये ड्रेस सच में कमाल की है, और इसे इतना खास बनाने के लिए वो उनका दिल से धन्यवाद करती हैं.

बहरहाल, रश्मिका और विजय की मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री और पारंपरिक अंदाज देखकर फैंस भी इस कपल को परफेक्ट बता रहे हैं.

First published on: Mar 10, 2026 11:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.