Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए ‘Dhurandhar 2’ को तोड़ने होंगे ये 6 रिकॉर्ड

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर पूरे देशभर में क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. मेकर्स ने फिल्म के पेड रिव्यू का भी ऐलान किया है. ऐसे में 18 मार्च को इसके प्रीमियर शो को देखने के लिए भी होड़ मची पड़ी है. दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर तरह का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. लेकिन इस फिल्म को सबसे बड़ी मूवी बनने के लिए 6 रिकॉर्ड तोड़ने होंगे. आइए इन रिकार्ड्स के बारे में जानते हैं.

अपने ओपनिंग डे पर तहलका मचाने के लिए ‘धुरंधर 2’ को सबसे पहले पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. पुष्पा 2 ने पहले दिन भारत में 174.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ऐसे में रणवीर सिंह को सबसे पहला इसका रिकॉर्ड तोड़ना होगा.

इसके साथ ही धुरंधर 2 को पुष्पा 2 के वीकेंड कलेक्शन को भी मात देनी होगी. पुष्पा 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 354 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

इसमें पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन रिकॉर्ड भी शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इंडिया में 1234 करोड़ का कलेक्शन किया था. अगर धुरंधर 2 को इससे आगे निकलना है, तो पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड भी तोड़ना होगा.

चौथा रिकॉर्ड इसमें बाहुबली 2 का कलेक्शन है. धुरंधर 2 को 1000 करोड़ पार करना होगा. क्योंकि बाहुबली 2 ने इंडिया में 1030.42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और 1416.9 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी.

वहीं पूरी दुनिया में तहलका मचाने के लिए धुरंधर को दंगल का भी रिकॉर्ड तोडना पड़ेगा. आमिर खान की इस फिल्म ने विदेश में 1535 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था.

इंडियन सिनेमा की वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड दंगल के नाम है. ऐसे में धुरंधर 2 को दंगल के इस रिकॉर्ड को भी तोडना पड़ेगा. आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में 2070 करोड़ का कलेक्शन किया था. अगर धुरंधर 2 ये आंकड़ा पार लेती है, तो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

First published on: Mar 11, 2026 09:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.