---विज्ञापन---
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को झुकाया! 3100 रुपये की टिकटें भी पड़ गईं कम

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' अब महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक 'पॉप कल्चर इवेंट' में तब्दील हो चुकी है. 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही इस फिल्म का क्रेज ऐसा है कि प्री-बुकिंग शुरू होते ही रिकॉर्ड्स टूटने लगे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज का टिकट 3100 रुपये तक में बिका है, जो भारत के सिनेमाई इतिहास का अब तक का सबसे महंगा 'रेगुलर' फिल्म टिकट बन गया है. हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी कीमत के बावजूद प्रीमियम थिएटर्स में सीटें मिनटों में 'सोल्ड आउट' हो रही हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स इसे 'धुरंधर' लहर कह रहे हैं, जिसने एडवांस बुकिंग के जरिए ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है.

3100 रुपये का रिकॉर्ड टिकट- मुंबई के बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल (INOX Megaplex) में INSIGNIA क्लास के थिएटर में 'धुरंधर 2' का टिकट ₹3100 (बिना टैक्स के) बिका. इसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (₹3000) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

महंगे होने के बाद भी 'हाउसफुल'- ₹2900 और ₹3100 के प्रीमियम रिक्लाइनर सीट्स होने के बावजूद, 18 मार्च के पेड प्रीव्यू शोज लगभग फुल हो चुके हैं. दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी टिकट के दाम ₹2500 तक पहुंच गए हैं.

सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस रेट्स- फिल्म की मांग को देखते हुए मल्टीप्लेक्स ने पहली बार 'सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस' प्राइसिंग लागू की है. इसका मतलब है कि टिकटों के दाम सामान्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तुलना में भी काफी ज्यादा रखे गए हैं.

एडवांस बुकिंग में धमाका- सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. फिल्म ने रिलीज से एक हफ्ता पहले ही ₹20 करोड़ से ज्यादा का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

पॉप कल्चर का सबसे बड़ा इवेंट- 'धुरंधर' का पहला भाग पहले ही ₹1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. सीक्वल के लिए दर्शकों की यह दीवानगी साबित करती है कि रणवीर सिंह का 'कॉप अवतार' अब भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है.