---विज्ञापन---

‘अगर कुछ हुआ तो…’ US-Iran War के बीच फंसी पंजाबी एक्टर की 6 साल की बेटी, दिल दहला देने वाला पोस्ट वायरल

Punjabi Actor Heartbreaking Post Viral: अमेरिका-ईरान संघर्ष का सीधा-सीधा असर मिडिल ईस्ट के कई देशों पर पड़ रहा है, जिसके कारण गल्फ के कई देशों में एयर सर्विस सस्पेंड कर दी गई है. इसी वजह से भारत के कई लोग यूएई के अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं, जिनमें ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, पीवी सिंधु और तमिल स्टार अजित कुमार शामिल हैं. अब लिस्ट में फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की पत्नी और बेटी का नाम भी शामिल है.

एक्टर एमी विर्क ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक इमेशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट चल रहे संघर्ष के बीच उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी यूएई में फंसी हुई हैं. उन्होंने अपनी बेटी का जिक्र करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही है.

एमी विर्क ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'हालात बिगड़ने के दौरान उनकी पत्नी और बेटी यूएई में थी और वो लोग वहीं फंस गई हैं.' इसके बाद एक्टर ने अपनी बेटी के लिखे पोस्ट के बारे में बताया.

एमी विर्क ने लिखा कि उनकी बेटी ने उन्हें दिलासा दिया है. सिंगर ने लिखा, 'यूएई के हालात मेरे दिल पर बहुत भारी पड़ रहे हैं. मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और स्ट्रेस में न होना नामुमकिन है.'

एमी विर्क ने लिखा, 'मेरी बेटी ने कहा, "पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं एक स्ट्रॉन्ग लड़की हूं, पापा. चिंता मत करो."' यह बात कोई पिता सुनना नहीं चाहता. हर खबर अपनी लगती है.

एमी विर्क ने आगे लिखा, 'हम दुनिया के सामने में चाहे जितना भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिर में हम सब परिवार वाले ही हैं. साथ ही, मैं जानता हूं कि कई बाकी परिवार भी इसी डर और चिंता से गुजर रहे हैं.'

उन्होंने लिखा, 'मेरी प्रार्थनाएं केवल मेरे लोगों के लिए नहीं, बल्कि इस संकट से प्रभावित हर एक व्यक्ति के लिए हैं. मैं यूएई के अधिकारियों और यूएई सरकार की तरफ से किए जा रहे काम की सराहना करता हूं. आइए हम सभी वहां शांति और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं.

First published on: Mar 02, 2026 06:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.