---विज्ञापन---
‘हम सड़कों से…’ राजपाल यादव के ‘पढ़ा-लिखा हूं’ वाले बयान पर प्रियदर्शन ने दिया जवाब, बोले- ‘मेरा यही…’

Priyadarshan on Rajpal Yadav Education: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से अपने चेक बाउंस वाले मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मामले की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. जब वो जेल में थे तब कई फिल्मी सितारों और फिल्ममेकर उनकी मदद के लिए आगे थे, इनमें से एक प्रियादर्शन भी थे, जिनके 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर राजपाल यादव ने कहा था कि वो 'पढ़े-लिखे' हैं. अब राजपाल यादव के इस बयान पर प्रियादर्शन का जवाब सामने आया है.

फिल्ममेकर प्रियादर्शन ने हाल ही में राजपाल यादव के 'पढ़ा-लिखा हूं' वाले बयान पर अपना जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजपाल यादव की उनका उद्देश्य कभी भी एक्टर अपमान करना नहीं था.

प्रियादर्शन ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी राजपाल के एजुकेशन बैकग्राउंड को खराब नहीं कहा. उनके कहने का मतलब था कि एक्टर बहुत मासूम है, और इंडस्ट्री में आगे बढ़ते हुए उन्हें कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

'पढ़ा-लिखा हूं' वाले बयान पर अपना जवाब देते हुए प्रियादर्शन ने कहा, 'दरअसल, मेरा मतलब वह नहीं था. देखिए, शिक्षा वह चीज है जो हम सड़कों से सीखते हैं और किताबों से भी सीखते हैं. मेरा मतलब सिर्फ इतना था, शायद इसलिए क्योंकि शिक्षा जागरूकता भी है. मेरा यही मतलब था.'

प्रियादर्शन ने आगे कहा कि उन्होंने ये बात राजपाल की सरलता और भरोसेमंद स्वभाव को देखते हुए कही थी. उनके कहने का ये मतलब नहीं था कि वो एक्टर की शिक्षा को खराब बता रहे हैं.

प्रियादर्शन ने कहा, 'शायद वह किसी गांव से आते हैं और गांव के लोग इतने भोले होते हैं कि वे समझ नहीं पाते. आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए. यही व्यापक शिक्षा का अर्थ है. वे समझाते हैं.'

प्रियादर्शन ने आगे ये भी कहा, 'मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मेरा उन्हें अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था. मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपने जीवन में राजपाल जैसा इतना मासूम इंसान कभी नहीं देखा, और मासूमियत अशिक्षा से ही आती है.'