Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो डायरेक्टर जिसने 6 बार जीता नेशनल अवॉर्ड, फिल्में देख थिएटर में लोटपोट हुए लोग

Director Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक हीरो को हीरो डायरेक्टर की सोच बनाती है. लेकिन आज हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, वो भी कोई ऑनस्क्रीन हीरो नहीं बल्कि एक डायरेक्टर है, जिनकी फिल्म देख लोग थिएटर में अपना पेट पकड़ हंसने को मजबूर हो गए. हम बात कर रहे हैं फेमस डायरेक्टर प्रियादर्शन की.

प्रियदर्शन का जन्म 30 जनवरी 1957 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तिरुवनंतपुरम के सरकारी मॉडल स्कूल से ही पूरी की है. प्रियदर्शन ने कॉलेज के दौरान ऑल इंडिया रेडियो के लिए शॉर्ट स्टोरीज और नुक्कड़ नाटक लिखा करते थे.

प्रियदर्शन ने शुरू में क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश रखी थी, लेकिन आंखों में चोट लगने के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया और उन्होंने अपना पूरा ध्यान फिल्म मेकिंग में लगा दिया.

प्रियदर्शन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 में ही कर दी थी, उन्होंने मलयालम सिनेमा में लिखने का काम शुरू कर दिया था.

प्रियादर्शन ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘Poochakkoru Mookkuthi’ से की थी. इसके बाद 'माझा पेयुन्नु मद्दलम कोट्टुन्नू', 'थलवट्टम', 'वेल्लानाकालुडे नाडु' और 'चित्रम' जैसी कई हिट मलयालम फिल्में दी हैं.

मलयालम सिनेमा में काम करते हुए ही उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘मुस्कुराहट’ से हिन्दी सिनेमा में अपना कदम रखा. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को भी ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘हेरा फेरी’ और ‘चुप चुप के’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

प्रियादर्शन की इन फिल्मों ने थिएटर में ऑडियंस को पूरी तरह से लोटपोट कर दिया है. प्रियादर्शन भारत के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार नेशनल जीता है.

First published on: Jan 30, 2026 01:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.