---विज्ञापन---
4 आतंकियों का कत्ल और एक अनजान कॉल, जानें कैसे सुलझेगी Prime Video पर मौजूद इस मिस्ट्री की गुत्थी

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं, जो कि आतंकी संगठन की काली करतूतों को दिखाती हैं. फिल्म की ये कहानियां दिमाग को हिला देने वाली हैं. ऐसी ही बॉलीवुड की एक बेहद शानदार फिल्म है, जिसे आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है. इस फिल्म की कहानी और इसका हर एक सीन शानदार है. तो चलिए जानते हैं क्राइम ड्रामा के बारे में.

ए वेडनेसडे स्टारकास्ट: दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ए वेडनेसडे के बारे में. जो कि साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया था और फिल्म में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आए हैं.

2008 की ये फिल्म एक ऐसे पुलिस कमिश्नर के बारे में है, जो जल्द ही रिटायर होने वाला होता है और इस दौरान वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल केस के बारे में बात करता है. जहां वह बताता है कि कैसे 4 आतंकवादियों को जेल, ट्रायल, कोर्ट आदि से दूर रखने और सीधा मौत के घाट उतारने के लिए एक शख्स ने साजिश रची होती है.

फिल्म की कहानी: फिल्म की कहानी पुलिस कमिश्नर के रिटायरमेंट से शुरू होती है, जब कमिश्नर को एक अनजान शख्स का कॉल आता है. जहां वह उससे चारों आतंकियों को रिहा करने को कहता है और बताता है कि उसने अलग-अलग 5 जगहों पर बॉम्ब प्लांट किए हैं और अगर वो उसकी शर्त नहीं मानते हैं तो वह ब्लास्ट कर देंगा. हालांकि कमिश्नर चार में से तीन आतंकियों को रिहा करने के लिए राजी हो जाता है. जिसके बाद अनजान शख्स तीनों आतंकियों को एक स्थान पर बुलाकर जान से मार देता है और यह खबर मीडिया में भी फैल जाती है. जिससे ये साफ पता चल जाता है कि वह शख्स किसी आतंकी संगठन से नहीं है, वह सिर्फ एक आम आदमी है. वह आम आदमी सिस्टम से परेशान होकर ऐसा कदम उठाता है.

फिल्म की एंडिंग: आखिर में जब एक आतंकी बचता है तो उसे खत्म करने के लिए वह शख्स पुलिस कमिश्नर राठौर को ऑर्डर देता है और कहता है कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह पांचों जगह पर प्लांट किए बॉम्ब से धमाका कर देगा. उस अनजान शख्स की बात सुनकर राठौर आखिरी आतंकी इब्राहिम को मार डालता है. हालांकि अभी भी सस्पेंस बाकी होता है. कि क्या वह शख्स पकड़ा जाता है जो अनजान नंबर से पुलिस को कॉल करता है और चारों आतंकियों को मारने का हुक्म देता है.

फिल्म में कलाकारों ने की शानदार एक्टिंग: ए वेडनेसडे शानदार सस्पेंस, सधी हुई कहानी और सभी एक्टर्स द्वारा बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है. इस फिल्म में अनुपम खेर ने एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का रोल किया है, जो न सिर्फ ईमानदार है बल्कि वह अपने काम को बखूबी ढंग से करता है. वहीं नसीरुद्दीन शाह ने अपने किरदार से फिल्म में जान डाल दी है.

ए वेडनेसडे की रेटिंग: प्राइम वीडियो पर मौजूद यह फिल्म बेहतरीन कहानी, सस्पेंस के लिए इसे 8.1 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम आदमी अपने हक और लोगों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है. अगर आप इस तरह की थ्रिलर मूवीज पसंद करते हैं तो यह आपको बहुत पसंद आएगी.