Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

पवन सिंह की महिमा संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने लगाई इंटरनेट पर आग, कोजी तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने

Pawan Singh and Mahima Romantic Chemistry: भोजपुरी सिनेमा के पावार स्टार पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ समय से पवन सिंह अपनी रूमर्ड नई गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चाओं में छाए हुए हैं. इसी बीच पवन सिंह का एक नया भोजपुरी होली सॉन्ग आया, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक्टिंग और सिंगिंग के साथ-साथ हेडलाइन बनने के मामले में भी माहिर हैं. इन दिनों पवन सिंह एक्ट्रेस महिमा सिंह के लिंकअप की खबरों में छाए हुए हैं और इसी वजह से उनका नया भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज हुआ है.

पवन सिंह के इस होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग का टाइटल 'सतरंगी सलवारवा' है. ये गाना 6 दिन पहले T-Series Hamaar Bhojpuri और Pawan Singh Official के ऑफिशियल यूट्यूब चैनेल पर रिलीज किया गया.

मात्र 6 दिन पहले रिलीज हुए पवन सिंह के सॉन्ग टाइटल 'सतरंगी सलवारवा' को 11.7 मिलियन बार से ज्यादा देखा जा चुका है. इसके अलावा, इस गाने पर 30 हजार से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं.

भोजपुरी सॉन्ग 'सतरंगी सलवारवा' में पवन सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा सिंह के साथ खुल्लम खुल्ला रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं. इस गाने में पवन सिंह और महिमा के बीच की केमिस्ट्री गजब ही दिखाई दे रही है.

गाने की वीडियो में पवन सिंह प्रिंटेड शर्ट और पैंट पहने हुए हैं. वहीं एक्ट्रेस महिमा सिंह घाघरा-चोली में नजर आ रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह होली के बहाने महिमा के साथ प्यार के फूल खिलाना चाहते हैं, जिसके बारे में महिमा बखूबी जानती हैं.

इस गाने के लिरिक्स और बीट बहुत मजेदार और एंटरटेनिंग हैं. इस गाने को पवन सिंह ने सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है. इस समय ये यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट की लिस्ट पर तीसरे स्थान पर विराजमान है.

First published on: Feb 26, 2026 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.