---विज्ञापन---
ओटीटी की 5 सबसे धमाकेदार सीरीज, सस्पेंस-थ्रिल और एक्शन से नजर हटाना होगा मुश्किल

अगर आप क्राइम, थ्रिल और एक्शन से भरपूर वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो ये 5 ओटीटी वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. लिस्ट में शामील इन पांचों सीरीज की कहानी और किरदार इतने मजबूत हैं कि आप एक बार शुरू करेंगे तो खत्म किए बिना रुक नहीं पाएंगे.

Indian Police Force- ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी दिल्ली पुलिस के जांबाज अधिकारियों के ईद-गिर्द घूमती है, जो देश को दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकियों के पीछे पड़ते हैं. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय मैन रोल में हैं. तेज रफ्तार एक्शन और देशभक्ति का तड़का इसे काफी खास बनता है. इस फिल्म को आप Amazon Prime पर देख सकते हैं.

The Night Manager- ये स्पाई थ्रिलर सीरीज आपको स्टार्टिंग से एन्ड तक बांधे रखती है. कहानी एक आम आदमी की है, जो एक खतरनाक हथियार डीलर के गैंग में घुसपैठ करता है. इस सीरीज में आपको अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की टक्कर देखने लायक है. शानदार लोकेशन और टाइम स्क्रीनप्ले इसे इंटरनेशनल लेवल का फील देते हैं. इस पूरी फिल्म को आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Tanaav- ये सीरीज इजरायली शो फौदा का भारतीय रूपांतरण है. कहानी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां स्पेशल टास्क फोर्स आतंकियों के खिलाफ मिशन पर निकलती है. सीरीज का डायरेक्ट सुधीर मिश्रा ने किया है. इसमें मानव वजी और अरबाज खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं, इसे आप Soni Liv पर देख सकते हैं.

Aarya- इस क्राइम ड्रामा में सुस्मिता सेन एक ऐसी मां का रोल प्ले कर रही हैं जो अपने फैमिली को बचाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखती है. पारिवारिक भावनाओं और अंडरवर्ल्ड की साजिशों का जबरदस्त मेल इस सीरीज को बहुत दमदार बनाता है. हर सीजन में सुस्पेंस और इमोशन का लेवल और बढ़ जाता है.

Special Ops- रॉ एजेंट की जिंदगी पर आधारित ये थ्रिलर हर सीजन में नए मिशन और नए ट्विस्ट लेकर आती है. के के मेनन का दमदार अभिनय इस सीरीज की जान है. देश-विदेश में फैले मिशन और गहरी साजिशों की कहानी इसे बेहद रोमांचक बनाती है. इसे आप JioHostar पर देख सकते हैं.