---विज्ञापन---

Oscars 2026 Prize Money: ऑस्कर जीतने वालों को कितनी मिलती है प्राइज मनी? जानें चमकती ट्रॉफी साथ और क्या-क्या मिलते हैं फायदे

Oscars 2026 Prize Money: फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड, अकादमी अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण के विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है. इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स शो में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की ही बल्ले-बल्ले रही. फिल्म ने 13 कैटेगिरी में नॉमिनेशन और 6 कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते हैं, जिसमें बेस्ट फिल्म और डायरेक्टर की भी कैटेगिरी शामिल है. 'सिनर्स' के हीरो माइकल बी जॉर्डन ने ऑस्कर 2026 के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया. चलिए बताते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले को कितनी प्राइज मनी मिलती है और इसके क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

ये बात तो हर कोई जानता है कि सिनेमा जगत में ऑस्कर अवॉर्ड मिलना सबसे बड़ा सम्मान है. ऐसे में हर साल लोगों को ऑस्कर अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट का इंतजार रहता है. इन विनर्स को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिलती, इसके साथ ही प्राइज मनी भी मिलती है.

मालूम हो कि अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से ऑस्कर के किसी भी विजेता को कैश प्राइज मनी नहीं दिया जाता है, फिर चाहे वह किसी भी कैटेगिरी का विनर क्यों न हो.

ऑस्कर अवॉर्ड के विजेताओं को सीधे तौर पर इनाम के पैसे नहीं दिए जाते हैं. इसके बदले विनर्स को आइकॉनिक ऑस्कर का स्टैच्यू दिया जाता है, जो सोने की लेयर वाली ट्रॉफी होती है.

अकेडमी की तरफ से दी जाने वाली ऑफिशियली ऑस्कर ट्रॉफी की कीमत 1 डॉलर (80-85 रुपये) होती है. अकादमी के नियमों के अनुसार, विजेता इस ऑस्कर ट्रॉफी को तब तक नहीं बेच सकते हैं, जब तक वो पहले उसे उसी कीमत पर वापस अकादमी को बेचने का ऑफर ना दे.

कहा जाता है कि अकेडमी अपनी ऑफिशियली ऑस्कर ट्रॉफी को बनाने में 400 डॉलर खर्च करती है, जिसकी कीमत भारतीय करेंसी के अनुसार, करीब 36,000 रुपये होती है.

भले ही ऑस्कर जीतने वाले को कैश प्राइज मनी नहीं दी जाती है, लेकिन उन्हें ये अवॉर्ड जीतने की वजह से कई तरह के फायदे मिलते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये अवॉर्ड जीतने के बाद एक्टर्स की फीस 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.

First published on: Mar 16, 2026 03:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.