---विज्ञापन---
Oscars 2026: इतने बिलियन के गहने पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची Isha Ambani, कीमत सुनकर होगा गरीबी का अहसास

Isha Ambani On Oscars 2026: फिल्मों की दुनिया के सबसे बड़े मंच Academy Awards के 98वें समारोह में इस बार एक भारतीय नाम ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अंबानी परिवार की बेटी Isha Ambani जब ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं. उनके साथ पति Anand Piramal भी मौजूद थे, और दोनों की जोड़ी बेहद क्लासी और स्टाइलिश नजर आई.

15 मार्च को अमेरिका के Dolby Theatre में आयोजित इस ग्लैमरस समारोह में ईशा अंबानी का लुक किसी फिल्मी रॉयल्टी से कम नहीं था. उन्होंने रेड कार्पेट के लिए मशहूर फैशन हाउस Valentino का विंटेज गाउन चुना, जो डिजाइनर के फॉल विंटर का कलेक्शन बताया जा रहा है. इस स्ट्रैपलेस गाउन का ब्लैक बॉडिस और शैंपेन टोन की फ्लोई स्कर्ट उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रही थी.

गाउन की सबसे खास बात उसकी बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी. पिंक, पर्पल और ग्रीन रंगों से की गई कढ़ाई नेकलाइन से लेकर स्कर्ट तक फैली हुई थी, जो आउटफिट को रोमांटिक और विंटेज टच दे रही थी. ईशा का ये रेट्रो लुक विदेशी सितारों के बीच भी अलग चमक रहा था.

हालांकि, असली चर्चा उनकी जूलरी को लेकर हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा ने लग्जरी जूलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz की पिंक और वाइट डायमंड जूलरी पहनी थी. बताया जा रहा है, कि इन बेशकीमती हीरों की कीमत करीब 100 अरब डॉलर यानी लगभग 9.24 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है.

ईशा के चोकर नेकलेस में 50 कैरेट से ज्यादा के शानदार डायमंड लगे थे. इसमें 10 कैरेट का पियर शेप पिंक डायमंड, 7 कैरेट का कुशन कट फैंसी पिंक डायमंड और 35 कैरेट का कुशन कट डायमंड शामिल था. इसके अलावा उनके ड्रॉप इयररिंग्स में ब्लू और पिंक डायमंड की खूबसूरत जोड़ी दिखाई दी.

इतना ही नहीं, ईशा की रिंग्स भी काफी खास थीं. उन्होंने एक उंगली में ब्लू और पिंक डायमंड वाली डबल रिंग पहनी थी, जबकि दूसरी में बेहद रेयर पद्पराडशा सैफायर रिंग नजर आई. वहीं, मेकअप की बात करें, तो ईशा ने सॉफ्ट ग्लॉसी न्यूड लिप्स और डार्क आईशैडो के साथ बेहद सटल लुक रखा. हेयर को हाफ पिनअप स्टाइल में खुला छोड़कर उन्होंने अपनी जूलरी को और भी ज्यादा हाइलाइट किया.

बहरहाल, ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी का ये रॉयल अंदाज फैशन और लग्जरी जूलरी का कॉम्बो लोगों को खूब भाया, जिसने भी एख बार देखा वो बस देखता ही रह गया, अब उनके इस लुक की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.