---विज्ञापन---
Oscar 2026: 6 अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म का पूरी दुनिया में बजा डंका, OTT पर भी उड़ा रही है गर्दा

ऑस्कर 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर विनर्स की भी अनाउंसमेंट की जा चुकी है. इस साल यह अवॉर्ड शो लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज ने आयोजित किया है. वहीं, इस साल एक फिल्म ने ऑस्कर में 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए है. यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. तो चलिए जानते हैं इस मूवी की कहानी क्या है, कौन कौन से एक्टर्स इसमें शामिल है और फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

दरअसल, हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वह है लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो स्टारर मूवी 'वन बैटल आफ्टर अनदर' की. जो कि साल 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है और मूवी में लियोनार्डो के अलावा शॉन जस्टिन पेन, टेयाना मी शे जैकलिन, चेज़ इन्फिनिटी पायने जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी बॉब फर्ग्यूसन (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के आस-पास घूमती है, जो कि एक क्रांतिकारी था. हालांकि वह अपने अतीत को छोड़कर अपनी बेटी के साथ रहता है. लेकिन अचानक से एक दिन बॉब का पुराना दुश्मन कर्नल लॉकजॉ उसकी बेटी का अपहरण कर लेता है और बेटी को बचाने के लिए वह एक के बाद एक स्ट्रगल करता है और अपने पुराने दुश्मनों का सामना करता है.

फिल्म में एक पिता और बेटी के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ता है. मूवी में 60 और 80 के दशक की अमेरिकी पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर मूवी है.

आपको बता दें कि वन बैटल आफ्टर अनदर ने ऑस्कर में 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए है. इस मूवी ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (सीन पेन), बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, कैटेगरी में जीत हासिल की है. फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि इसने 6 में अवॉर्ड हासिल किए.

बता दें कि 2 घंटे 42 मिनट की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली है.