---विज्ञापन---
‘अमृता सिंह माफी मांगेगी..’ सारा अली खान की मां से Orry को मिला ट्रॉमा, जानें क्या है पूरा विवाद

Orry-Sara Ali Khan Controversy: ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी बॉलीवुड में एक पॉपुलर चेहरे में से एक हैं. वो भले ही कोई एक्टर नहीं है, लेकिन उन्हें अक्सर ही फिल्मी सितारों के साथ देखा गया है. सारा अली खान, जाह्नवी कपूर ये एक्ट्रेसे उनकी अच्छी दोस्त है. हालांकि इन दिनों सारा अली खान और ऑरी के बीच दरार नजर आ रही है. लग रहा है कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है.इन सभी के बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर अमृता सिंह उनसे माफी मांगे तो सब ठीक हो सकता है.

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए ऑरी ने बताया कि उन्होंने सारा अली खान को अनफॉलो क्यों किया है. उन्होंने कहा, "मैंने सारा को काफी वक्त पहले ही अनफॉलो कर दिया था और मैं कई सालों से इब्राहिम को भी फॉलो नहीं कर रहा हूं. सारा के साथ दोस्त होने का दिखावा करना मतलब उस ट्रॉमा को साइड करना है, जो उनकी मां ने मुझे दिया है और अब मैं ऐसा नहीं कर सकता है. जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह से ट्रॉमा की बात कर रहे हैं, तो ऑरी ने इसका जवाब देने से मना कर दिया.

इस बीच ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के करियर का मजाक बनाया था. उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए कहा था, " “सारा अली खान की हिट्स”. इसी कमेंट को लेकर अब इंटरव्यू में ऑरी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा. मैंने बस उनके करियर पर हल्का सा मजाक किया. मुझे नहीं लगता है कि उन्हें भी बुरा लगा होगा. इंटरनेट पर लोग हमेशा सारा की फिल्मों का मजाक ही उड़ाते रहते हैं. उनकी फिल्मों से ज्यादा मीम्स फेमस हैं. लोग मुझे भी हमेशा बेरोजगार कहते हैं, इतनी बड़ी बात नहीं है.

इस बीच ऑरी ने अपने सारा और इब्राहिम के झगड़े को लेकर कहा, "सारा और इब्राहिम से उनका झगड़ा चल रहा है, लेकिन इसे खत्म करने का सिर्फ एक ही तरीका है, अगर अमृता सिंह मुझसे माफी मांग लें. तो शायद मैं सब कुछ भूलकर आगे बढ़ सकता हूं. बता दें कि लगातार ऑरी और सारा अली खान के बीच चल रहे विवाद पर अमृता सिंह, सारा अली खान और इब्राहिम में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

ऑरी सारा के साथ झगड़े के बाद लगातार कुछ न कुछ कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पलक तिवारी, अमृता सिंह के नामों को सबसे बुरे नाम बताया था. सारा के करियर का मजाक बनाया और अब वो चाहते हैं कि अमृता उनसे माफी मांगे. हालांकि कब तक यह विवाद चलेगा इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता.

जानकारी के मुताबिक ऑरी और सारा के बीच विवाद एक्ट्रेस के बर्थडे से शुरू हुआ था. कहा जा रहा कि ऑरी ने सारा के बर्थडे पर बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जो कि एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई थी. इन सभी के अलावा सारा के ऑरी का सारा के भाई इब्राहिम से भी झड़गा चल रही है, जो कि पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे.