---विज्ञापन---
कभी बॉलीवुड का सुपरस्टार रहा ये एक्टर पहुंचा अर्श से फर्श पर, एक वक्त पर था फिल्ममेकर की पहली पसंद

बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो एक वक्त पर इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते थे. हालांकि सालों तक इंडस्ट्री पर राज करने के बाद इन एक्टर्स की किस्मत में ऐसा वक्त भी आया है, जब उन्हें एक फिल्म भी ऑफर नहीं हो रही. उसी कड़ी में आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में सिनेमाघरों में और दर्शकों के दिलों पर राज किया है. हालांकि आज यह एक्टर फिल्मों में वापसी के लिए तरस रहा है. क्योंकि एक वक्त ऐसा था जब ये फिल्ममेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे और आज ये एक्टर कई मूवी से रिप्लेस भी हो चुके हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर गोविंदा की. 21 दिसंबर 1963 को जन्मे गोविंदा के पेरेंट्स फिल्मी बैकग्राउंड से थे. हालांकि वो ज्यादा सफल नहीं थे. गोविंदा के पिता अरुण का करियर 40 साल का था, जिसमें उन्होंने 30 फिल्मों में हीरो का रोल किया और अन्य मूवीज में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए. इसके अलावा अरुण ने एक फिल्म भी बनाई थी, जो कि असफल रही. जिसके कारण मुंबई के बंगले में रहने वाली ये फैमिली बाद में चॉल में शिफ्ट हो गई और वहीं पर गोविंदा का जन्म हुआ. गोविंदा को प्यार से उनका परिवार चीची कहकर बुलाता है.

एक वक्त पर गोविंदा मेकर्स की पहली पसंद थे. यहां तक कि उन्होंने एक बार में ही 70 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी. हालांकि इन मूवीज की शूटिंग वो एक साथ नहीं कर सकते थे, जिसके कारण उन्हें कुछ फिल्में रिजेक्ट भी करनी पड़ी थी. उन्होंने गदर एक प्रेम कथा जैसी मूवी भी रिजेक्ट की थी. गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में आई मूवी 'लव 86' से की थी. इसके बाद वह इल्जाम, मरते दम तक, खुदगर्ज, सिंदूर, दरिया दिल, घर घर की कहानी, हत्या, जैसी करनी वैसी भरनी, स्वर्ग, शोला और शबनम जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. इसके बाद एक वक्त पर गोविंदा ने कॉमेडी फिल्मों में काम करना शुरू किया और वे भी जबरदस्त हिट रही. इसमें राजा बाबू, हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी, हद कर दी आपने जैसी फिल्में शामिल हैं.

हालांकि साल 2002 के बाद गोविंदा के करियर में उतार चढ़ाव आना शुरू हुआ. दरअसल, उनकी फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, अंखियों से गोली मारे असफल रही. इसके बाद साल 2006 में उन्होंने फिल्म भागम भाग से कमबैक किया और इस मूवी में अक्षय कुमार नजर आए थे. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. लेकिन अब इस मूवी की सीक्वल पार्ट आ रहे हैं, जिसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि उनकी जगह मनोज बायपेयी नजर आएंगे.

बता दें कि गोविंदा का विवादों से भी नाता रहा है. दरअसल, एक्टर का नाम उनकी को-स्टार रहीं नीलम कोठारी से जुड़ता रहा है. कहा जाता था कि एक्टर का शादीशुदा होने के बाद भी नीलम संग अफेयर रहा. इसके अलावा फेमस फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ वह तमाम कॉमेडी मूवीज कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी उनके रिश्ते में दरार आ गई. दोनों ने कुली नंबर 1, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां जैसी 17 हिट फिल्में दी. लेकिन फिल्म पार्टनर के बाद दोनों में अनबन हो गई और रिश्ते में दरार आ गई. हालांकि अब दोनों के रिश्ते पहले से बेहतर हो गए हैं. गोविंदा का एक थप्पड़ कांड भी खूब चर्चा में रहा है. साल 2009 में हनी है तो मनी है के सेट पर गोविंदा ने एक फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. गोविंदा ने उस फैन को थप्पड़ सेट पर एक महिला के साथ गलत बर्ताव करने के लिए मारा था. हालांकि बाद में उस फैन ने एक्टर पर केस दर्ज किया था और 9 साल तक ये केस चला था. हालांकि गोविंदा बाद में ये केस जीत गए थे, क्योंकि एक्टर ने दावा किया था कि उनके पास उस शख्स के खिलाफ सबूत भी हैं, क्योंकि उसने उनसे केस वापस लेने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये की मांग की थी. एक्टर का नाम पोंजी स्कैम में भी आया था. यह स्कैम 1000 करोड़ रुपये का बताया गया था. लेकिन बाद में एक्टर के मैनेजर ने उनका बचाव किया था और बताया था कि गोविंदा का इससे कोई लेना देना नहीं है.

बता दें कि फिल्मों से दूर होने के बाद और अच्छी फिल्मों के ऑफर न आने के कारण गोविंदा लगातार ही यूट्यूब पर छोटे मोटे गाने गाकर वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं. जो कि 90 के दशक को याद दिलाती है. हालांकि इन गानों के कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग उनका मजाक बनाते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा गोविंदा छोटे-मोटे इवेंट्स में पहुंच कर परफॉर्म करते हुए भी दिखे हैं.

इन दिनों गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक को लेकर चर्चा में है. दरअसल, एक्टर की पत्नी सुनीता ने कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. हालांकि ने इन बातों को खारिज किया है. साथ ही गोविंदा के परिवार वाले भी इन बातों को नकार रहे हैं. इस बीच बेटी टीना ने भी कपल के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि बीते दो साल उनके लिए मुश्किल भरे रहे हैं. लेकिन फिर भी उन्होंने खुलकर इस पूरे मामले पर बात नहीं की.