---विज्ञापन---
Hera Pheri 3 ही नहीं इस हिट कॉमेडी ड्रामा का भी बन रहा सिक्वल, फिल्म के लीड एक्टर ने लगाई मुहर

Hit Comedy Drama Film Sequel: बॉलीवुड एक्टर प्रदेश रावल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं, उनके फैंस लंबे समय से उन्हें 'हेरा फेरी 3' बाबू राव के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच प्रदेश रावल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि 'हेरा फेरी 3' के अलावा उनकी और एक हिट फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है.

हम सभी जानते हैं कि प्रदेश रावल और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के साथ-साथ ऑडियंस के बीच अपनी एक खास छाप भी छोड़ी है. फिल्म 'हेरा फेरी 3' में ये जोड़ी फिर से एक साथ काम करेगी.

अभी लोग फिल्म 'हेरा फेरी 3' के लिए एक्साइटेड ही थे कि परेश रावल ने अपनी साल 2006 की हिट फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर एक बड़ा अपडेट दिया है. परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि 'मालामाल वीकली 2' को भी बनाने की तैयारी की जा रही है.

परेश रावल ने 20 साल बाद 'मलामाल वीकली' के सीक्वल बनाने पर बात करते हुए कहा, 'जी हां, यह बिल्कुल सच बात है कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं.' परेश रावल के इस बयान ने उनके फैंस को डबल खुशी दी है.

हालांकि, अभी तक 'मलामाल वीकली 2' को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. परेश रावल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'हां, यह सच है. मैं यह फिल्म कर रहा हूं.'

साल 2006 में आई हिट फिल्म 'मलामाल वीकली' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, जिसकी कहानी 1 करोड़ रुपये के लॉटरी टिकट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पूरे गांव की हिस्सेदारी होती है.

इस फिल्म में परेश रावल, रितेश देशमुख, राजपाल यादव और दिवंगत एक्टर ओम पुरी लीड रोल में थे. यह हिट फिल्म 20 साल बाद आखिरकार अपने सीक्वल के साथ धूम मचाने जा रही है.