---विज्ञापन---
कियारा आडवाणी नहीं, 2025 की ये हिट हीरोइन बनेगी Madhubala? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

मधुबाला बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली. इंडस्ट्री में उन्होंने तमाम फिल्में की और आज भी लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं. कहा जाता है कि उनके जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस बॉलीवुड में कभी नहीं देखी. बीते कुछ वक्त से उनकी बायोपिक को लेकर खबरें आ रही हैं कि कौन सी एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभाएगी. तो चलिए जानते हैं.

बीते दिनों से खबर आ रही थी कि कियारा आडवाणी एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक में नजर आएंगी. हालांकि अब इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है. लेकिन इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें 2025 की हिट हीरोइन मधुबाला के लुक में नजर आ रही है.इसके साथ ही रिपोर्ट्स भी सामने आई है कि कियारा की जगह वह एक्ट्रेस मधुबाला के रोल में नजर आएगी. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, मधुबाला की बायोपिक को लेकर बताया जा रहा है कि इसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली करने वाले हैं. वहीं, अब मधुबाला को लेकर आई हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी नहीं बल्कि अनीत पड्डा इस बायोपिक में काम करेंगे.इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें अनीत पड्डा हूबहू मधुबाला के लुक में नजर आ रही हैं. हालांकि यह एक एआई जनरेटेड फोटो है.

फिल्मफेयर मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अनीत पड्डा को मधुबाला फिल्म की बायोपिक को साइन कर लिया है. प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि अनीत ऑफिशियल तौर र फिल्म में नजर आएंगी. साथ ही ये भी कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. हालांकि मेकर्स या फिर किसी ने भी इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

बता दें कि मधुबाला फिल्म इंडस्ट्री की लीजेंडरी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने मुगल ए आजम, हाफ टिकट, झुमरू, बरसात की रात, शराबी, चलती का नाम गाड़ी, एक साल, तराना जैसी कई फिल्मों में काम किया. जितना ही शानदार उनका करियर रहा, उतनी ही मुश्किलों भरी उनकी पर्सनल लाइफ रही. वहीं, एक्ट्रेस का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया था. एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था और उससे पहले वह काफी वक्त से बीमार भी चल रही थीं.

दूसरी ओर अनीत पड्डा को लेकर बात करें तो वह बॉलीवुड में नई हैं. साल 2025 उनके लिए शानदार रहा है. उन्होंने फिल्म सैयारा से डेब्यू किया था. जिसमें उनके साथ अहान पांडे नजर आए और यह रोमांटिक ड्रामा जबरदस्त हिट रही. फिल्म ने दुनिया भर में 570 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसने भारत में 337.69 करोड़ कमाए थे.