---विज्ञापन---
‘मैं अंदर से हिल गई…’ Iran पर हुए हमले पर Nora Fatehi ने दिया रिएक्शन, बोलीं-‘मैं भारत में..’

Nora Fatehi: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और लगातार बिगड़ते हालातों को पूरी दुनिया देख रही है. ईरान के प्रेसिडेंट खामेनेई की मौत हो चुकी है और इस घटना ने भी सभी को हिला दिया है. तमाम भारतीय सेलेब्स भी दुबई में फंसे हुए हैं. इन सभी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि वह इन हालातों को देख अंदर तक हिल गई हैं.

दरअसल, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि मौजूदा हालातों ने उन्हें हिलाकर रख दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया को संघर्ष की नहीं बल्कि ठहराव की जरूरत है.

वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कहा, "बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं और मैं कहां हूं? मैं ठीक हूं और मैं दुबई में नहीं बल्कि भारत में हूं."

एक्ट्रेस ने आगे कहा, " लेकिन जो चीजें हो रही हैं. उनसे मैं पूरी तरह से डिस्टर्ब हूं. जो विजुअल्स आ रहे हैं, उन्होंने मुझे अंदर तक हिला दिया है. हम सब बस दुनिया में शांति चाहते हैं. यह बहुत दुखद है कि हम लगातार डर के साये में जी रहे हैं और नहीं समझ पा रहे हैं कि आगे क्या होगा."

नोरा ने पूरे हालातों पर आगे बताया, " चीजें अभी और बिगड़ेंगी और हम सत्ता का एक बड़ा बदलाव देखेंगे.हम एक ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ के उभरने के गवाह बनने वाले हैं, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है.अफसोस की बात यह है कि इसकी कीमत मासूम लोगों को चुकानी पड़ती है. यह सब देखकर मेरा दिल बैठ जाता है क्योंकि कोई भी मासूमों की जान जाते हुए नहीं देखना चाहता है.

इस दौरान नोरा ने पिछले लंबे वक्त से चल रही दुनिया में घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कैसे आम इंसान सबसे परेशान है. एक्ट्रेस ने कहा, "चाहे वह व़र हो, पैनडेमिक हो, वर्ल्ड वॉर 3 का डर हो या तख्तापलट, इन सबने हमारे अंदर बेचैनी और डर पैदा कर दिया है. साल दर साल हम बस एक के बाद एक हो रही हिंसा और अराजकता ही देख रहे हैं. हम चाहे बाहर से न दिखाएं, लेकिन अंदर से हम सब सहमे हुए हैं कि कल क्या होगा. मेरा बस एक ही सुझाव है कि दुआएं करते रहिए और आस्था बनाए रखें.