Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

फरवरी के आखिरी हफ्ते में मिलने जा रहा सस्पेंस और एक्शन का तगड़ा डोज, दिमाग की नसें हिला देंगी ये फिल्में-सीरीज

New OTT Releases: फरवरी अब अलविदा कहने वाला है, लेकिन जाते-जाते ओटीटी लवर्स के लिए जबरदस्त तोहफा छोड़ रहा है. महीने के आखिरी हफ्ते में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, थ्रिल, एक्शन और इमोशन का फुल डोज मिलने वाला है. Netflix, Prime Video और JioHotstar जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप भी वॉच लिस्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

डायरेक्टर श्रीराम राघवन की इमोशनल वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' शहीद अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी दिखाती है. फिल्म 1971 के युद्ध और 2001 के समय को जोड़ते हुए, एक गहरी इमोशनल जर्नी पर ले जाती है, ये फिल्म 26 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

डायरेक्टर अनुभूति कश्यप की 'एक्यूज्ड' फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा डॉक्टर गीतिका सेन के रोल में हैं. एक आरोप के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल जाती है, और मीडिया ट्रायल किस तरह किसी इंसान को तोड़ देता है, यही इस फिल्म का मुख्य विषय है. ये फिल्म 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा के साथ लौटे हैं. फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं, जिसे अपनी बेटी को बचाने के लिए फिर से खतरनाक दुनिया में उतरना पड़ता है. ये फिल्म 26 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.

19वीं सदी के कैरिबियन बैकड्रॉप पर बनी 'द ब्लफ' एक्शन थ्रिलर में प्रियंका चोपड़ा जोनस एक खतरनाक पूर्व पाइरेट के रोल में नजर आएंगी. शांत जिंदगी छोड़कर उन्हें फिर हथियार उठाने पड़ते हैं, जब पुराना दुश्मन सामने आ जाता है. ये फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

'द ग्रे हाउस' ऐतिहासिक ड्रामा उन बहादुर महिलाओं की कहानी है, जिन्होंने सिविल वॉर के दौरान जासूसी नेटवर्क चलाया. एक साधारण फार्महाउस से ऑपरेट होता ये सीक्रेट मिशन कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है.

'सीक्रेट स्टोरीज' डर और रहस्य से भरी इस थ्रिलर सीरीज की कहानी एक किशोरी रोजलिन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बार-बार एक डरावना सपना आता है. हरी आंखों वाला रहस्यमयी शख्स कौन है? यही इस सीरीज का सबसे बड़ा सस्पेंस है, 27 फरवरी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

बहरहाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महाकुंभ लेकर आया है. वॉर ड्रामा से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हाई-ऑक्टेन एक्शन तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए, और अपनी वॉच लिस्ट अभी से फाइनल कर लीजिए.

First published on: Feb 25, 2026 07:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.