---विज्ञापन---
New OTT Releases: इस हफ्ते हर दिन होगा खास, ओटीटी पर आ रही हैं ये शानदार फिल्में-सीरीज

New OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कुछ खास होता है. ये पूरा हफ्ता भी काफी खास होने वाला है. इस हफ्ते यहां एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं. 9 से लेकर 15 मार्च तक ये फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार हैं. आइए जानते हैं.

Sankalp- नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयूब और संजय कपूर स्टारर थ्रिलर ‘संकल्प’ इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर रिलीज हो रही है. इसे आप 11 मार्च से देख सकते हैं. इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है. ये एक जबरदस्त पॉलिटिकल ड्रामा है.

The Taj Story- परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने अपने रिलीज के समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. 13 मार्च से इसे आप Lionsgate Play पर देख सकते हैं.

Aspirants Season 3- वेब सीरीज एस्पिरेंट्स के नए सीजन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. एस्पिरेंट्स का सीजन 3, 13 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर देखने को मिल जाएगा. इस सीरीज के पहले दो सीजन को खूब प्यार मिला है.

The Society Season 2- ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रियलिटी शो ‘द सोसाइटी’ एक बार फिर दस्तक देने जा रही है. इसे बिग बॉस विनर और रियलिटी शो होस्ट मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे. ‘द सोसाइटी’ का दूसरा सीजन 9 मार्च यानी से Jio Hotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है.

Made in Korea- रोमांटिक ड्रामा मूवी मेड इन कोरिया भी इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है. 12 मार्च से आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन लीड रोल में हैं.

Andha Pyaar 2.0- कॉमेडी रियलिटी शो अंधा प्यार का सीजन 2 भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. इसे आप 14 मार्च शनिवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.