---विज्ञापन---
Netflix की ये 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर है सबसे धांसू, एक धोखे से शुरू हुई कहानी का क्लाइमैक्स है खतरनाक

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम तरह का कंटेंट मौजूद है. यहां पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा के अलावा हॉरर, रोमांटिक कंटेंट भी देखने को मिलता है. हालांकि लोगों को इन दिनों क्राइम थ्रिलर जॉनर काफी पसंद आ रहा है. वहीं, आज हम नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में रिलीज हुई है. इस सीरीज के हर एपिसोड में सस्पेंस भरा हुआ है और इसका क्लाइमैक्स बेहद जबरदस्त है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं लेटेस्ट कोरियन क्राइम ड्रामा सीरीज द आर्ट ऑफ सारा की है. यह शो 13 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. द आर्ट ऑफ सारा का डायरेक्शन किम जिन मिन ने किया है, जो कि माय नेम और एक्स्ट्रा करिकुलर जैसे शो के लिए जानी जाती हैं.

इस शो में शिन हये-सन लीड रोल में नजर आईं है और उन्होंने ही सारा का किरदार निभाया है. इसके अलावा ली जून-ह्युक शो में एक डिटेक्टिव के रोल में दिखे हैं और ली यी डैम भी अहम रोल में दिखी हैं.

शो की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ऐसी महिला के बारे में है, जो अपनी पहचान छिपाकर एक दूसरे शहर जाकर एक नई जिंदगी शुरू करती है. हर कदम पर झूठ और नकली बैग के बिजनेस को शुरू करने के लिए जाल फैलाती है. लेकिन इस बीच एक मर्डर होता है. जिसके बाद पूरी कहानी बदल जाती है.

शो के पहले एपिसोड में ही एक महिला के मर्डर को दिखाया जाता है, जिसे सारा बताया जाता है. हालांकि बाद में पता चलता है कि सारा जिंदा है और उस महिला के मर्डर के पीछे कौन होता है इसकी जांच डिटेक्टिव करता है. धीरे-धीरे सारा के कई ऐसे राज खुलते हैं जो हैरान कर देंगे. लेकिन इस सीरीज का आखिरी एपिसोड बेहद दिलचस्प और चौंका देने वाला है.

8 एपिसोड वाले शो द आर्ट ऑफ सारा को IMDB पर 7.3 की रेटिंग मिली है. यह नेटफ्लिक्स पर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है. क्योंकि इसकी कहानी और डायरेक्शन बेहद जबरदस्त है.