Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Squid Game छोड़िये, Netflix की 5 एपिसोड वाली इस थ्रिलर सीरीज की एंडिंग उड़ा देगी आपके होश

ओटीटी प्लेटफार्म पर ऐसे तो हर साल कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. स्क्विड गेम एक बेहतरीन कोरियन ड्रामा है. हालांकि आज हम एक जैपनीज शो के बारे में बात करेंगे, जो कि थ्रिल के मामले में काफी शानदार हैं. इस शो के सिर्फ 5 एपिसोड हैं और इसे IMDB पर 7.2 की रेटिंग मिली है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

यह एक जैपनीज ड्रामा शो है, जो कि साल 2023 में 14 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. इस शो का नाम यू यू हकुशो है. यह एक एक्शन ड्रामा से भरपूर शो है.

यू यू हकशो में एक्टर ताकुमी कितामुरा लीड रोल में नजर आए हैं, जिनका पहले ही एपिसोड में एक एक्सीडेंट के कारण निधन हो जाता है. हालांकि इसी के बाद कहानी की शुरुआत होती है.

ताकुमी कितामुरा ने यूस्किके उरामासी का रोल अदा किया है, जो मर कर वापस जिंदा होता है और उसे स्पिरिट वर्ल्ड का जासूस बनाया जाता है. ताकि वह आने वाले खतरे को टाल सके.सीरीज में योकाई और इंसान की लड़ाई दिखाई जाती है.

इस शो को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है और इसके सिर्फ 5 एपिसोड्स हैं. हालांकि हर एक एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा.

वहीं,सीरीज का सस्पेंस भी खतरनाक है और आखिर तक आप इस सोच में पड़े रहेंगे कि क्या हीरो विलेन को हरा पाएगा.

First published on: Jan 08, 2026 11:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.