---विज्ञापन---

खौफनाफ है Netflix पर मौजूद बदले की ये कहानी, बाप लेवल का है सस्पेंस और थ्रिलर

Netflix Most ​​Terrifying Revenge Series: ओटीटी के जमाने में आए दिन नई-नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो ऑडियंस के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी धांसू सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसका सस्पेंस और थ्रिलर बाप लेवल का है और कहानी उससे भी ज्यादा मजेदार है. चलिए आपको इस सीरीज के बारे में सब कुछ बताते हैं.

हम जिस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका हर एक एपिसोड दिलचस्प और बैचेन देने वाला है. इसके अलावा, इसका हर सीन आपके दिल-दिमाग को झकझोर कर रख देगा.

इस सीरीज का कहानी और उससे जुड़ा हर एक सीन आपके दिमाग पर वार करेगा और सोचने पर मजबूर कर देगा. सीरीज खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी का असर आपके दिमाग में रहेगा.

ओटीटी पर मौजूद इस तगड़ी सीरीज का नाम 'द ग्लोरी' (The Glory) है, जो एक कोरियन रिवेंज ड्रामा है, जिसे भारत में भी लोगों ने बहुत ज्यादा किया है. साल 2022 में आई ये सीरीज टॉप पर भी ट्रेंड कर चुकी है.

'द ग्लोरी' की कहानी मून डोंग-यून नाम की एक लड़की की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे से उसके स्कूल के कुछ बच्चे बहुत परेशान करते थे. इस ग्रुप के बच्चे अपनी लीडर के कहने पर मून डोंग-यून को बार-बार मारते-पीटते और जलाते थे.

इन लोगों से परेशान होकर मून डोंग-यून अपना स्कूल छोड़ कर एक गुमनाम जिंदगी जिने लगती है. फिर 15 साल बाद मून डोंग-यून वापस आती हैं और उसको परेशान करने वाले सभी लोगों चुन-चुनकर बदला लेती है.

Netflix पर मौजूद 16 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 8.2 की तगड़ी और शानदार रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 01, 2026 06:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.