---विज्ञापन---

Netflix पर तूफान उड़ा रही ये सस्पेंस थ्रिलर, एक सीन के साथ बढ़ेगी टेंशन, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Netflix New Suspense Thriller Film: वैसे इस समय हर तरफ सिर्फ 'धुरंधर 2' की ही धूम मची हुई है. लेकिन हमारे पास एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले देख सकते हैं. ओटीटी पर मौजूद इस फिल्म को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली है. चलिए आपको फिल्म के बारे में सब कुछ बताते हैं.

इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में आपको एक अनोखी प्रेम कहानी, जबरदस्त थ्रिलर और कूट-कूट भरा सस्पेंस देखने को मिलेगा. इस फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि ये आपको अपनी सीट से हिलने तक का मौका नहीं देगी.

हम जिस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'अक्यूज्ड' है, जो पिछले हफ्ते ही Netflix पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी दो लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादीशुदा हैं. ये दोनों ही लड़कियां डॉक्टर हैं और अपने करियर और काम में तेजी से आगे बढ़ रही होती हैं.

इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि इन दोनों लड़कियों की जिंदगी पूरी तरह से हिल जाती है. दरअसल, इन दोनों में एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, जिसकी वजह से इन दोनों का रिश्ता भी खराब होने लगता है.

Netflix पर मौजूद ये फिल्में इस समय टॉप पर ट्रेंड कर रही हैं. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को IMDb पर भी काफी अच्छी रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 18, 2026 03:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.