---विज्ञापन---
कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में, डर से कांप जाएगी रूह

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात के सन्नाटे में डरावनी फिल्में देखना पसंद है, तो भाई... नेटफ्लिक्स का पिटारा आपके लिए ही खुला है, लेकिन एक छोटी सी चेतावनी, अगर आप कच्चे दिल के हैं, या अकेले सोने में डर लगता है, तो इन 5 फिल्मों से तौबा ही भली है. ये फिल्में सिर्फ डराती नहीं हैं, बल्कि आपके दिमाग के साथ ऐसा खेल खेलती हैं, कि रात की नींद उड़ना तय है. चलिए, देखते हैं नेटफ्लिक्स की वो 5 फिल्में जो आपकी रूह कंपा देंगी.

ममता और श्राप की खौफनाक जंग, जो आपको 'मां' में देखने को मिलेगी, हाल ही में आई विशाल फुरिया की ये माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है.जिसमें काजोल एक ऐसी मां के रोल में हैं, जो अपनी बेटी के साथ पति के पुश्तैनी गांव जाती है. वहां कदम रखते ही शुरू होता है, श्राप का वो खेल जिससे निकलना नामुमकिन सा लगता है.अगर आपको देसी लोककथाओं और पुराने श्रापों वाली कहानियों से डर लगता है, तो रोनित रॉय और काजोल की ये जुगलबंदी आपको हिलने नहीं देगी.

जब घर में घुस आए काला जादू, जी हां विकास बहल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म वशीकरण और काले जादू की ऐसी कड़वी सच्चाई दिखाती है, जिसे देखकर आप सिहर जाएंगे. जिसका नाम 'शैतान' है. इसमें खौफनाक अवतार में आर माधवन ने वनराज के रूप में जो विलेन का रोल किया है, उसे देखकर आपको अपने घर की घंटी बजने पर भी डर लगने लगेगा. इसमें अजय देवगन और ज्योतिका का बेबस होना और अपनी बेटी को बचाने की तड़प इस फिल्म को इमोशनल के साथ-साथ सुपर डरावना बनाती है.

पहाड़ों के बीच छिपा रहस्य आदित्य सुहास जंभाले की 'बारामूला' फिल्म हॉरर के साथ-साथ एक जबरदस्त थ्रिलर भी है. कहानी डीएसपी रिदवान सैयद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी गुत्थी सुलझाने निकलते हैं, जिसका अंत किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होता. इस फिल्म का क्लाइमेक्स इतना तगड़ा है, कि आप अपनी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे.

खूबसूरती के पीछे छिपा खौफ जी हां तृप्ति डिमरी की किस्मत बदलने वाली ये फिल्म एक विजुअल मास्टरपीस है. जिसका नाम 'बुलबुल' है, ये 1880 के बंगाल की एक लोककथा है. इसमें हवेली की दीवारों के पीछे दबे राज और एक चुड़ैल की कहानी को बड़े ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है. इसमें डराने के साथ-साथ एक मजबूत मैसेज भी दिया गया है.

डर के चार अलग रंग, हां सही सुना आपने अगर आपको एक ही फिल्म में अलग-अलग तरह का डर चाहिए, तो ये एंथोलॉजी बेस्ट है. करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी की ये 'घोस्ट स्टोरीज' डर के चार अलग लेवल तैयार करती नजर आती है. जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस ने इसमें कमाल का काम किया है. जिसकी हर कहानी आपको एक नई तरह की बेचैनी देकर जाएगी.