Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix की 4 एपिसोड वाली ये धांसू सीरीज, कहानी ऐसी की फट जाएं दिमाग की नसें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट्री सीरीज कम ही देखने को मिलती हैं. फिर भी जब कोई अच्छी डॉक्यूमेंट्री आती है, तो वो दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लेती है. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ऐसी ही एक शानदार डॉक्यूमेंट्री सीरीज जबरदस्त चर्चा में है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. यही वजह है, कि ये सीरीज फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में भी जगह बनाए हुए है.

इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की खास बात ये है, कि इसमें सिर्फ चार एपिसोड हैं, लेकिन हर एपिसोड इतना दिलचस्प है, कि एक बार देखना शुरू करें, तो नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. हर एपिसोड की लंबाई लगभग 40 मिनट के आसपास है, यानी कम समय में आपको भरपूर जानकारी और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. यही वजह है, कि दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. IMDb पर भी इस सीरीज को 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसके कंटेंट की क्वालिटी को दिखाती है.

ये चार एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसे एम्बलिन डॉक्यूमेंट्रीज और सिल्वरबैक फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. खास बात ये है, कि इस सीरीज को हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन ने अपनी आवाज दी है, जो पूरी कहानी को और भी प्रभावशाली बना देती है. वहीं मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग इस प्रोजेक्ट से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं.

सीरीज की कहानी धरती पर डायनासोर के लंबे इतिहास को दिखाती है. इसमें ट्राइएसिक काल से लेकर क्रेटेशियस काल तक के करीब 170 मिलियन सालों के विकास को बेहद दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है. दर्शकों को इसमें डायनासोर की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में जानने का मौका मिलता है, साथ ही ये भी दिखाया गया है, कि समय के साथ उनका विकास कैसे हुआ, और आखिरकार उनका अंत कैसे हुआ?

इस डॉक्यूमेंट्री में कई मशहूर डायनासोर प्रजातियों को दिखाया गया है, जिनमें मैरासुकस, स्टेगोसॉरस, एंकिलोसॉरस, मोसासॉरस, एंकियोर्निस और टायरानोसॉरस रेक्स शामिल हैं. इन प्रजातियों की जिंदगी, उनके व्यवहार और उनके शिकार करने के तरीकों को शानदार CGI तकनीक के जरिए बेहद वास्तविक अंदाज में दिखाया गया है.

सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका विजुअल प्रेजेंटेशन है. इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक की एडवांस CGI तकनीक की मदद से डायनासोर की दुनिया को इतने शानदार तरीके से दिखाया गया है, कि कई बार ये सब किसी फिल्म जैसा लगता है. साथ ही इसमें हाल की वैज्ञानिक रिसर्च को भी शामिल किया गया है, जिससे दर्शकों को नई-नई जानकारियां मिलती हैं.

बहरहाल, अगर आपको डायनासोर, इतिहास और साइंस से जुड़ी चीजें पसंद हैं, तो ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. फिलहाल, ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

First published on: Mar 10, 2026 10:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.