---विज्ञापन---
With Love से लेकर TTT तक, Netflix पर आते ही बवाल काट रही हैं ये नई 6 फिल्में

Netflix 6 New Films: ओटीटी लवर्स के लिए एक बार का विकेंड बहुत ही खास और मजेदार होने वाला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस हफ्ते Netflix पर कई सारी नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है. इसमें फिल्मों से लेकर एक्शन और क्राइम सस्पेंस तक जोनर की मूवीज शामिल है. चलिए एक नजर इस लिस्ट में डालते हैं...

With Love: ये तमिल भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिशन जीविंथ और अनास्वरा राजन के बीच धीरे-धीरे बढ़ने वाले प्यार की कहानी दिखाई गई है.

Raazi: आलिया भट्ट की ये स्पाय थ्रिलर फिल्म हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का की 2008 में आई नोवल 'कॉलिंग सेहमत' पर आधारित है, जो एक RAW एजेंट की सच्ची कहानी है.

Anaganaga Oka Raju: यह तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दादा द्वारा फिजूलखर्ची और दान से परेशान है. फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं.

War Machine: ये इसी साल फरवरी में रिलीज हुई हॉलीवुड की एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है. जिसका डायरेक्शन पैट्रिक ह्यूजेस ने किया है. इस फिल्म में डेनिस क्वैड, जय कोर्टनी, एलन रिचसन, स्टीफन जेम्स और एसाई मोरालेस लीड रोल में है.

The World Robot: ये साल 2024 में रिलीज हुई हॉलीवुड की एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन फिल्म है. जिसकी कहानी 2016 में आई हैयह पीटर ब्राउन नोवल पर आधारित है.

TTT (Thalaivar Thambi Thalaimaiyil): ये इसी साल रिलीज हुई एक तमिल फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही हैं.