Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix की 6 एपिसोड वाली जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, रहस्यों से भरी हुई है पूरी कहानी

ओटीटी की दुनिया में अक्सर नई फिल्मों का शोर रहता है, लेकिन कभी-कभी कुछ पुराना कंटेंट अपनी मजबूती की वजह से फिर से चर्चा में आ जाता है. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर 3 साल पुरानी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री के दीवाने हैं.

6 एपिसोड में सस्पेंस का 'डोज'- 'कोहरा' के पहले सीजन में कुल 6 एपिसोड हैं. कहानी पंजाब के एक गांव की है, जहां एक एनआरआई (NRI) युवक की उसकी शादी से ठीक पहले बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. इस केस की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा दो पुलिस अफसरों को मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे कोहरा छंटता है, केस और भी पेचीदा होता जाता है.

नेटफ्लिक्स पर फिर से बनी 'टॉप ट्रेंडिंग'- हैरानी की बात यह है कि 2023 में रिलीज हुई यह सीरीज आज भी नेटफ्लिक्स पर छठे पायदान पर ट्रेंड कर रही है. इसका मतलब है कि दर्शक इसके कंटेंट और कहानी की बुनावट को आज भी उतना ही पसंद कर रहे हैं. वरुण सोबती और सुविंदर विक्की की दमदार एक्टिंग ने इसमें जान फूंक दी है.

'कोहरा सीजन 2' भी जबरदस्त- अगर आप पहले सीजन के मुरीद रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. 'कोहरा सीजन 2' भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. नए सीजन में सस्पेंस और क्राइम का लेवल पहले से कहीं ज्यादा डार्क और गहरा है.

आईएमडीबी (IMDb) पर धांसू रेटिंग- किसी भी थ्रिलर की कामयाबी का पैमाना उसकी रेटिंग होती है. 'कोहरा' को IMDb पर 7.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है. क्रिटिक्स ने इसकी कहानी के साथ-साथ पंजाब के असल हालातों को दिखाने के तरीके की भी जमकर तारीफ की है.

क्यों देखें यह सीरीज?- यह केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि यह रिश्तों के उलझाव, सामाजिक दबाव और इंसानी फितरत के अंधेरे कोनों की पड़ताल करती है. अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है, तो सीजन 2 आने से पहले इसे बिंज-वॉच करना एक बेहतरीन प्लान हो सकता है.

First published on: Mar 13, 2026 09:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.