Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

सच्ची घटना पर आधारित Netflix की 3 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, कहानी देख खौफ से सहम जाएगा दिल

बॉलीवुड में हर हफ्ते तमाम नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि बहुत कम फिल्में और सीरीज ही ऐसी होती हैं, जो लोगों के दिमाग में बैठ जाती हैं. वहीं, इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में और सीरीज भी हैं, जो कि रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित हैं. कुछ ऐसी घटनाएं जो समाज को हिला देती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि न सिर्फ रियल लाइफ घटना पर बनी है. बल्कि यह सीरीज एक सीरियल किलर के बारे में जिसकी कहानी देख डर से दिल सहम जाएगा.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सीरीज इंडियन प्रीडेटर द बुचर ऑफ दिल्ली की. यह वेब सीरीज 2022 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन आयशा सूद ने किया है. इसमें अल्ताफ हुसैन नजर आए हैं, जिन्होंने चंद्रकांत का रोल किया है.

यह वेब सीरीज दिल्ली के एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में है, जिसने तीन लोगों के कटे हुए सिर तिहाड़ जेल के बाहर फेंक दिए थे और उनके साथ नोट भी छोड़े थे और पुलिस को चुनौती दी थी.

यह सीरीज सीरियल किलर चंद्रकांत झा के बारे में है. जिसने 1998 से 2007 के बीच में 8 लोगों की हत्याएं की और उनके शरीर के भी टुकड़े किए.जिसे पुलिस ने साल 2007 में पकड़ा और कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई.

इस सीरीज का हर एक एपिसोड दिल दहला देने वाला है. सीरीज के कई ऐसे हिस्से भी हैं, जो आपको हैरान कर देंगे.

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के तीन एपिसोड हैं और इसे आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली है.

First published on: Feb 21, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.