Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix की 1.47 घंटे की साइकोलॉजिकल थ्रिलर हिला देगी दिमाग की नसें, कहानी ऐसी कि भूल जाएंगे ‘दृश्यम’

Netflix पर एक फिल्म दर्शकों का को खूब पसंद आ रही है, जिसकी कहानी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो शुरू होने के साथ ही दिमाग को उलझाकर रखती है, और एंड तक लोगों को ऐसे बांधे रखती है, कि पलक झपकाने का भी मन न करे,ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड करते हुए, लोगों की फेवरेट बन गई है.

जिसमें अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन नजर आ रही हैं, और फिल्म का नाम 'एक्यूस्ड' है, जो लगभग 1 घंटा 47 मिनट की मूवी है, ये नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड खूब पसंद की जा रही है. फिल्म कहानी ही सबसे बड़ी इसकी खासियत है, जो शुरुआत से ही सस्पेंस बनाए रखती है, और दर्शक को आखिर तक बांधे रखती है, उन्हें अंदाजा ही नहीं होता कि अब क्या होने वाला है. कई दर्शकों का कहना है, कि फिल्म का क्लाइमेक्स इतना चौंकाने वाला है, कि देखने के बाद काफी देर तक कहानी दिमाग में घूमती रहती है.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा नजर आती हैं. दोनों ने अपने किरदारों को बहुत ही बारीकी से निभाया है. खासकर कोंकणा सेन शर्मा की एक्टिंग फिल्म को और भी दमदार बना देती है. उनका किरदार काफी गंभीर और परतदार है, जिसे उन्होंने बहुत सहज तरीके से पर्दे पर उतारा है.

कहानी मीरा और गीतिका नाम की दो लड़कियों के इर्द गिर्द घूमती है, जो पेशे से डॉक्टर हैं, और यूके में रहती हैं. दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं, और अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए एक बच्चा गोद लेने की प्लानिंग बना रही होती हैं.

शुरुआत में उनकी जिंदगी काफी खुशहाल दिखाई देती है, लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब अचानक गीतिका पर एक मरीज के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लग जाता है. इस आरोप के बाद दोनों की पूरी जिंदगी बदल जाती है. मामला धीरे-धीरे कानूनी जांच तक पहुंच जाता है, और फिर कहानी कई नए मोड़ों से गुजरती है.

फिल्म में हर कुछ देर में ऐसा ट्विस्ट सामने आता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है, कि आखिर सच क्या है, और झूठ क्या... फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है, कि कहानी धीरे-धीरे खुलती है, और हर परत के साथ एक नया शक और नया रहस्य सामने आता है.

सस्पेंस, इमोशन और साइकोलॉजिकल टकराव से भरी ये फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखती है. यही वजह है, कि एक बार फिल्म शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है. तो ये कहा जा सकता है, कि मजबूत कहानी, शानदार अभिनय और लगातार आने वाले चौंकाने वाले ट्विस्ट की वजह से ये फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है, और नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

तो अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो दिमाग को उलझा दें, और आखिरी तक सस्पेंस बनाए रखें, तो ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके वीकेंड के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है.

First published on: Mar 13, 2026 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.