Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

66 साल की Neena Gupta हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने कहा- ‘शरीर थोड़ा भारी…’

Neena Gupta iS Pregnant?: बॉलीवुड की बोल्ड और दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर से सु्र्खियों में छा गईं है. दरअसल, खबर ही ऐसी है कि उनका खबरों में आना लाजमी था. इस समय सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कहा रहा है कि 66 साल की नीना गुप्ता इस समय प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, इस खबर पर एक्ट्रेस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता के प्रेग्नेंट होने की बातें तब शुरू हुईं जब एक्ट्रेस को हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में पति विवेक मेहरा के साथ देखा गया.

रिसेप्शन की कुछ वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसमें कुछ लोगों को नीना का बेबी बंप दिखाई दिया था. इसके अलावा, एक तस्वीर में वह अपना हाथ अपने पेट पर रखे हुए दिखाई दी. इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं.

नीना ने इन खबरों की सच्चाई सामने रख दी है. नीना ने साफ तौर पर कहा कि ये सब सिर्फ अपवाहें हैं, इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है. इसके साथ, उन्होंने कहा कि ये सारी गलती सिर्फ कपड़ों की है.

इस मामले पर बात करते हुए नीना ने कहा, 'बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.' उन्होंने बताया कि ये सब उनकी उस साड़ी की वजह से हुआ, जो उन्होंने उस दिन पहनी थी.

नीना ने कहा, 'उस साड़ी का कपड़ा काफी मोटा था, जिसकी वजह से प्रोग्राम में उनका शरीर थोड़ा भारी-भरकम लग रहा था. वैसे, मैं मिल रही इस अटेंशन का भरपूर आनंद ले रही थी.'

अपनी बात पूरी करते हुए नीना ने कहा, 'उनकी उम्र के हिसाब से देश का विकास होना बहुत अच्छी बात है. हालांकि फैंस को परिवार में कोई नया सदस्य देखने को नहीं मिलेगा.'

First published on: Mar 13, 2026 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.