---विज्ञापन---
फिल्म इंडस्ट्री का वो सुपस्टार, जिसने करियर में दी 44 फ्लॉप फिल्में; आज है 3 हजार करोड़ का मालिक

अक्सर माना जाता है कि एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में किसी भी एक्टर का करियर खत्म कर सकती हैं, लेकिन साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने इस धारणा को गलत साबित किया है. करीब चार दशक लंबे करियर में नागार्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उनके खाते में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों की संख्या दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता और स्टारडम में कभी कमी नहीं आई. फिल्म 'विक्रम' से धमाकेदार शुरुआत करने वाले नागार्जुन ने एक्शन से लेकर क्लासिक ड्रामा तक हर जॉनर में हाथ आजमाया. दिलचस्प बात यह है कि 44 फिल्में फ्लॉप देने के बावजूद वे आज भी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक गिने जाते हैं. उनकी 'किंग' वाली इमेज आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है.

फ्लॉप का आंकड़ा और सुपरस्टारडम- नागार्जुन ने अपने करियर में करीब 44 फ्लॉप फिल्में दी हैं. यह संख्या उनकी सफल फिल्मों के मुकाबले काफी अधिक है, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी साख और दीवानगी ने उन्हें हमेशा 'टॉप लीग' का हिस्सा बनाए रखा.

एक्शन हीरो की पहचान- नागार्जुन ने सबसे ज्यादा एक्शन फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कई साउथ फिल्मों का बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया है. 'शिवा' जैसी फिल्मों ने उन्हें देशभर में रातों-रात स्टार बना दिया था.

बॉलीवुड में सफल पारी- नागार्जुन केवल साउथ तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने 'खुदा गवाह', 'क्रिमिनल', 'एलओसी कारगिल' और हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

₹3000 करोड़ की संपत्ति- बॉक्स ऑफिस के उतार-चढ़ाव का असर नागार्जुन की नेटवर्थ पर कभी नहीं पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे आज 3 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. वे फिल्मों के अलावा कई बिजनेस वेंचर्स और स्टूडियो के भी मालिक हैं.

आज भी तगड़ी फीस- हिट-फ्लॉप के गणित से परे, नागार्जुन आज भी अपनी फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस वसूलते हैं. निर्माता उन पर दांव लगाने से कभी पीछे नहीं हटते, क्योंकि उनका नाम ही फिल्म को बड़ी ओपनिंग दिलाने के लिए काफी है.