---विज्ञापन---
ईरान से आई हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, सालों इंडस्ट्री पर किया राज, OTT पर भी जलवा

Bollywood Actresses Came from Iran: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अदाकाराएं हैं, जो बाहर देशों से आई हैं. आज हम आपको ईरान देश से आईं 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं. इन नामों में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मुमताज का भी नाम है, जिन्होंने सालों इंडस्ट्री में राज किया. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Mumtaz- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 60-70 दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज का हैं, जिनका नाता ईरान से है. दरअसल मुमताज के माता-पिता ईरानी थे. उनके पिता अब्दुल सलीम अस्करी ड्राई फ्रूट बेचते थे और उनकी मां शादी हबीब आगा, मशहद, ईरान से थीं. 60-70 के दशक में मुमताज बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर जानी गईं.

Elnaaz Norouzi- 'जुग जुग जियो', 'हेलो चार्ली', 'राष्ट्र कवच ओम' और मराठी फिल्म 'टकटक 2' जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स की बॉलीवुड सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से अपना डेब्यू किया. ये सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आई. एलनाज पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं.

Maryam Zakaria- मरियम जकारिया ईरान में जन्मी स्वीडिश एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. बॉलीवुड में मरियम ने सेट वेट, लेज, कोक और कई दूसरे ब्रांड्स के लिए बहुत सारे ऐड किए. फिल्म 'एजेंट विनोद' में मरियम ने करीना कपूर के साथ दिल मेरा गाना किया था.

Nigar Khan- निगार खान ईरानी मूल की एक नॉर्वेजियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. बॉलीवुड में, निगार ने कई आइटम सॉन्ग किए हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 की फिल्म रुद्राक्ष से की थी.

Mandana Karimi- बॉलीवुड हसीना मंदाना करीमी भी एक ईरानी हैं. उनका जन्म तेहरान, ईरान में हुआ था. एक्ट्रेस ने साल 2015 की फिल्म रॉय से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद, मंदाना ने ‘भाग जॉनी’ में लीड रोल निभाया. मंदाना 'क्या कूल हैं हम 3' में भी नजर आ चुकी हैं. मंदाना बिग बॉस 9 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. लॉक अप और द कसीनो जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है.