Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

शादी के बाद मोनालिसा की उम्र पर सस्पेंस, 1 साल पहले खुद को बताया था नाबालिग, फिर फरमान खान संग कैसे हुई शादी?

महाकुंभ से वायरल हुईं, माला बेचने वाली मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है, लेकिन इस शादी के बाद अब उनकी उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. लोग सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर मोनालिसा बालिग हैं या नाबालिग?

दरअसल, इंटरनेट पर मोनालिसा का एक साल पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो साल 2025 के महाकुंभ का बताया जा रहा है. वीडियो में जब एक रिपोर्टर उनसे शादी के बारे में पूछता है, तो मोनालिसा कहती हैं, कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है, और वो सिर्फ 16 साल की हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था, कि उनकी उम्र अभी कम है, इसलिए वो शादी नहीं कर सकतीं.

वीडियो में मोनालिसा ये भी बताती हैं, कि उनके बंजारा समुदाय में लड़कियां अपनी मर्जी से शादी नहीं करतीं. परिवार जहां तय करता है, वहीं शादी होती है. उन्होंने कहा था, कि उनकी शादी भी मां-बाप की पसंद से ही होगी.

अब यही वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स का कहना है, कि अगर 2025 में मोनालिसा की उम्र 16 साल थी, तो 2026 में वो 18 साल की कैसे हो सकती हैं? इसी वजह से उनकी शादी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

हालांकि, इन सभी आरोपों को फरमान खान ने खारिज किया है. उनका कहना है, कि मोनालिसा बालिग हैं. उन्होंने दावा किया, कि शादी रजिस्ट्रार ऑफिस में कानूनी तरीके से हुई है, और इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा किए गए हैं. फरमान ने ये भी कहा, कि आधार कार्ड में दर्ज उम्र के मुताबिक मोनालिसा 18 साल से ज्यादा की हैं, तभी रजिस्ट्रार वेडिंग हो पाई.

दूसरी ओर, मोनालिसा के पिता इस शादी से बेहद नाराज हैं. उनका कहना है, कि उनकी बेटी को बहकाया गया है, और ये सब परिवार के खिलाफ साजिश है. उन्होंने बेटी के घर लौटने की उम्मीद जताई है. फिलहाल, मोनालिसा की शादी और उनकी उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है, लेकि सच क्या है, ये तो मोनालिसा ही जानती हैं.

First published on: Mar 13, 2026 02:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.