---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला वो सुपरस्टार, जिसने 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स से रचा इतिहास

इंडियन सिनेमा का एक ऐसा सुपरस्टार, जो पिछले 45 साल से फिल्मी दुनिया में छाया हुआ है. करियर में इस स्टार ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाला ये स्टार आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है. करियर के पीक पर इस एक्टर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी टक्कर दे डाली थी. एक्टर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से भी सम्मानित किया गया.

70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन का कोई टक्कर नहीं था. ये वो समय था जब हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन का स्टारडम बुलंदियों पर था. लेकिन इसी दौरान दौर में साउथ से एक ऐसा सितारा सामने आया, जिसकी दीवानगी ने हर किसी को अपना बना लिया.

लगातार 14 हिट फिल्में देकर सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया था. आज भी ये सुपरस्टार फिल्मी दुनिया पर राज करता है. जी हम बात कर रहे हैं मेगास्टार चिरंजीवी की, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग और दमदार डांस मूव्स के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.

70s के अंत में चिरंजीवी ने अपना करियर शुरू किया और आगे चलकर वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक उभरें. चिरंजीवी को आंध्र प्रदेश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान रघुपति वेंकैया पुरस्कार, 3 नंदी अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल चुका है. साल 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया.

चिरंजीवी ने अपने नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज किए हैं. 45 साल के करियर में उन्होंने 156 फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में उन्होंने 537 गानों पर डांस किया और 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स किए, जिसके लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से भी सम्मानित किया गया.

फिल्मी दुनिया के अलावा चिरंजीवी ने राजनीति में भी कदम रखा. लेकिन यहां उतनी सफलता हाथ नहीं आई, जितनी उन्हें फिल्मी दुनिया में मिली है. आज चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी साउथ के सुपरस्टार हैं. उनकी फिल्में भी खूब पसंद की जा रही हैं.