---विज्ञापन---
क्या आपने देखीं Mammootty की ये 6 सुपरहिट फिल्में? तीसरी वाली है खास

Mammootty Birthday Special:मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मामूटी का आज जन्मदिन है। आज मामूटी आपका 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर मामूटी की इन 6 सुपरहिट फिल्मों पर नजर डालते हैं।

Bramayugam: साल 2024 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में Mammootty का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। इसमें वो आपको डराने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Turbo: पिछले साल रिलीज होने वाली 'टर्बो' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें Mammootty मास हीरो वाले किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में Mammootty के अलावा राज बी. शेट्टी, कबीर दुहान सिंह, अंजना जयप्रकाश और शबरीश वर्मा भी मुख्य किरदार में हैं।

Yatra 2: साल 2024 में ही आई 'Yatra 2' एक पॉलिटिकल फिक्शन फिल्म है। जिसमें Mammootty और जीवा दूसरे के आमने-सामने होते हैं।

Mera Sangharsh: साल 2016 में रिलीज होने वाली ये फिल्म एक क्राइम-सस्पेंस है। इसमें Mammootty के साथ नयनतारा भी लोड में हैं। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है।

Kaathal – The Core: फिल्म 'कैथल - द कोर' साल 2023 में रिलीज हुई एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें Mammootty के साथ ज्योतिका मुख्य भूमिका में है।

Kannur Squad: साल 2023 में रिलीज हुई 'कन्नूर स्क्वाड' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में Mammootty के साथ-साथ अजीज नेदुमंगद, रोनी डेविड राज, शबरीश वर्मा और किशोर लीड रोल में हैं।