---विज्ञापन---
‘एक मां के रूप में…’ तलाक के बाद Mahhi Vij ने शेयर किया ऐसा वीडियो, जिसे देख फैंस हुए हैरान

Mahhi Vij Shared a Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज अपने पति जय भानुशाली से तलाक लेने के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं. तलाक के बाद भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलिए जानते हैं कि माही ने कौन-सा वीडियो शेयर किया है.

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा और उनके बेटे अगस्त्य पांड्या के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई दे रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए माही विज ने नताशा स्टैनकोविक के परवरिश की जमकर तारीफ़ की है.

माही विज ने वीडियो शेयर करते हुए माही ने लिखा, 'यह एक खूबसूरत दुनिया है, जहां बच्चों को नफरत नहीं, बल्कि प्यार करना सिखाया जाता है. नताशा, आप एक मां के रूप में बहुत अच्छा काम कर रही हैं.'

वीडियो में महीका शर्मा बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य के साथ स्टैंड में बैठी नजर आ रही हैं. वहीं अगस्त्य अपने पापा हार्दिक पांड्या को पिच पर क्रिकेट खेलते देख बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं.

इस क्लिप में माही विज ने दोबारा शेयर करते हुए नताशा के बेटे की परवरिश की तारीफ की और इसे बच्चों के लिए पॉजिटिव एंवारमेंट बताया. उन्होंने बच्चों में प्यार और दया के वेैल्यू बढ़ाने के लिए भी नताशा की तारीफ की.

बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक ने पहले ही अलग होने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद हार्दिक ने पिछले साल माहीका के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था. हाल ही में, हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे को लगभग 30 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की थी.