---विज्ञापन---

Jay Bhanushali संग तलाक के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Mahhi Vij, बेटी को दिलाया ऐसा गिफ्ट लोग उठाने लगे सवाल

Mahhi Vij: टीवी के मोस्ट लव्ड कपल कहे जाने वाले माही विज और जय भानुशाली ने साल 2026 की शुरुआत में अपना तलाक अनाउंस किया था. कपल के इस ऐलान के बाद से ही उनके फैंस काफी निराश थे. हालांकि दोनों ने बताया कि उन्होंने यह फैसला आपसी समझ और सूझबूझ से लिया है. तलाक के बाद से ही माही विज लगातार खबरों में बनी है. इन खबरों के बीच अब माही विज ने अपनी बेटी तारा के लिए एक नई कार मिनी कूपर ली है. जिसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जो कि काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा हमेशा से ही एक मिनी कूपर चाहती थी और उन्होंने अपनी बेटी को सरप्राइज देने के लिए एक मिनी कूपर खरीद ली. बता दें कि कि इस कार की कीमत 50 लाख रुपये है. बेटी वीडियो में जैसे ही कार को देखती है वह बहुत खुश हो जाती है. दोनों ही मां बेटी अपनी खुशी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही मां बेटी मिल्कर केक भी काटती हैं. इस दौरान वे बहुत खुश नजर आ रही हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए माही ने कैप्शन में लिखा, "जब मेरी बेटी सिर्फ चार साल की थी, तब उसने एक मिनी कूपर देखी और बोली, “मम्मा, एक दिन मुझे भी यह कार चाहिए.” उस समय मैं इसे खरीद नहीं सकती थी और सच कहूं तो, मुझे यह भी नहीं पता था कि क्या मुझे अपनी बच्ची को इतनी लग्जरी देनी चाहिए. मैं सोचती रहती थी, क्या यह सच में जरूरी है? लेकिन सपने उम्र की सीमा नहीं होते. इच्छाओं की कोई कीमत नहीं होती. आज मैं इसे खरीद सकती हूं और मुझे एक बात समझ में आई यह लग्जरी की बात बिल्कुल नहीं है. यह उसकी इच्छा की बात है. यह एक ऐसी याद की बात है जिसे वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेगी. यह एक मां का अपनी बेटी से यह कहना है, “तुम्हारे सपने मायने रखते हैं और अगर मैं कर सकती हूं, तो मैं उन्हें पूरा करूंगी.”तो यहां मैं हूं, अपनी नन्ही सी बच्ची को उसकी पसंदीदा कार दे रही हूं—उसे बिगाड़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे एक ऐसा पल, एक ऐसी कहानी, एक ऐसी याद का तोहफा देने के लिए जिसे वह जीवन भर याद रखेगी. हमारी छोटी-छोटी ड्राइव, हमारी हंसी, हमारा समय—यह अनमोल है.

माही ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया वैसे ही जय भानुशाली ने भी तुरंत इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए माही और बेटी तारा को बधाई दी. इसके अलावा कई लोगों ने माही और उनकी बेटी को नई कार लेने पर बधाई दी है. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और आरती सिंह ने भी बधाई दी है.

हालांकि कुछ लोगों ने इसपर सवाल भी खड़े किए हैं कि माही के पास अचानक इतने पैसे कहां से आ गए हैं. एक यूजर ने लिखा, "जय से अलग होते ही कार ले ली. दूसरे ने लिखा, "सब पैसे का खेल है बाबू भैया. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "अच्छा, अब आपके बाकी दो बच्चों के बारे में क्या? क्या आप उनके सपनों को भी पूरा करेंगे?

बता दें कि माही और जय ने जनवरी 2026 की शुरुआत में ही अलग होने की घोषणा कर दी थी. कपल ने बताया था कि वे अपने तीनों बच्चों को साथ मिलकर पालेंगे. दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी और 15 साल साथ रहने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया. वहीं, दोनों के अलग होने के बाद माही ने एसके टीवी के फाउंडर नदीम नादज को बर्थडे विश किया था, जिसके बाद लोगों ने दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी थी और माही को जमकर ट्रोल किया था. हालांकि माही ने इसपर रिएक्ट करते हुए नाराजगी जाहिर की थी और लोगों पर घटिया सोच के लिए खूब फटकार लगाई थी.

First published on: Jan 25, 2026 02:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.