Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर चुपके से आई 1.52 घंटे की ये धांसू फिल्म, नंबर 1 हो रही ट्रेंड, जो बदल देगी जिंदगी के मायने

Netflix पर इन दिनों एक नई फिल्म चुपचाप आई, और आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई. हम बात कर रहे हैं, तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' (Made In Korea) की, जिसने रिलीज के कुछ ही समय में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 की जगह बना ली है. 12 मार्च को रिलीज हुई, ये फिल्म करीब 1 घंटा 52 मिनट लंबी है, लेकिन इसकी कहानी और इमोशन इतने गहरे हैं, कि दर्शक इसे एक बार शुरू करने के बाद बीच में छोड़ना नहीं चाहते.

आजकल ओटीटी पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं, जो सीधे दिल को छू जाती हैं. 'मेड इन कोरिया' भी उन्हीं फिल्मों में से एक है. इसमें कॉमेडी, इमोशन और लाइफ के छोटे-छोटे सबक ऐसे तरीके से दिखाए गए हैं, कि फिल्म देखने के बाद इंसान अपनी जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाता है.

यही वजह है, कि इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म की कहानी शेनबा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका मोहन ने निभाया है. शेनबा तमिलनाडु के एक छोटे शहर की रहने वाली है, लेकिन उसके सपने काफी बड़े हैं.

उसे कोरियन कल्चर से खास लगाव है, और वो हमेशा से दक्षिण कोरिया जाने का सपना देखती है. उसकी जिंदगी तब अचानक बदल जाती है, जब वो खुद को साउथ कोरिया की राजधानी 'सोल' में पाती है.

एक नए देश, नई भाषा और पूरी तरह अलग संस्कृति के बीच शेनबा की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरती है. शुरुआत में सब कुछ उसके लिए मुश्किल होता है, लेकिन धीरे-धीरे वो इस शहर और यहां के लोगों के बीच अपनी जगह बनाने लगती है.

इस सफर में उसे कई चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है, जो उसे जिंदगी के असली मायने समझाती हैं. फिल्म की यही जर्नी दर्शकों को हंसाती भी है, और कई जगह इमोशनल भी कर देती है. फिल्म की खास बात ये है, कि इसमें भारत और दक्षिण कोरिया की संस्कृति को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई है.

फिल्म की कहानी कभी तमिलनाडु की सादगी भरी जिंदगी दिखाती है, तो कभी सियोल की भागदौड़ भरी दुनिया. इस सांस्कृतिक टकराव और नए एक्सपीरियंस के बीच शेनबा का किरदार और भी दिलचस्प हो जाता है.

'मेड इन कोरिया' में प्रियंका मोहन के अलावा कोरियन एक्टर Park Hae‑jin और Noh Hyo‑jin भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म का डायरेक्शन Ra. Karthik ने किया है, जबकि इसे Srinidhi Sagar ने किया है, तो अगर आप वीकेंड पर कुछ हल्का-फुल्का लेकिन दिल को छू लेने वाला कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

First published on: Mar 13, 2026 07:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.