---विज्ञापन---

‘धमाके हो रहे हैं’, Us-Iran War के बीच बेटी के साथ दुबई में फंसी Lara Dutta, युद्ध के हालातों को बयां करते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस

अमेरिका और ईरान के बीच वॉर के कारण देश भर में तनाव बना हुआ है. दोनों देशों के वॉर वालों हालातों के बीच तमाम भारतीय एक्टर, एक्ट्रेस, स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं. ईशा गुप्ता भी अबू धाबी में फंसी हुई थी और वह सुरक्षित वापस आ गई हैं. इसके अलावा सोनल चौहान अजीत कुमार जैसे कलाकार भी वहां फंसे हुए हैं. इस बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी बताया कि वह भी दुबई में अपनी बेटी के साथ वॉर वालें हालातों के बीच फंसी हुई हैं.

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस तनाव के बीच एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में है. एक्ट्रेस ने जानकारी दी की वह एक ब्रांड से जुड़े शूट के लिए दुबई में आईं थी. यह एक वर्क ट्रिप थी, लेकिन अचानक यहां पर हालात बदल गए और माहौल तनाव से भर गया.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "हम इस इजरायल ईरान वॉर की शुरुआत से ही दुबई में है. यूएई का दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर जैसा है. मैं यहां काफी समय बिताती हूं. 28 तारीख को मैं दुबई के एक स्टूडियो में शूट कर रही थी. जहां मैंने अचानक धमाकों की आवाजें सुनी. जिसके बाद टीम के लोग स्टूडियो से बाहर निकल गए.

लारा ने आगे कहा, "हमने ऊपर से धमाके सुने. हम स्टूडियो से बाहर भागे, वहां हमने देखा कि आसमान में मिसाइलों के बीच में ही रोका जा रहा था. मैं झूठ नहीं कहूंगी, लेकिन पिछले कुछ दिन काफी स्ट्रेस वाले रहे हैं. मेरी बेटी मेरे साथ है. महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, वह दुबई में नहीं थे. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने खुद कई फाइटर जेट्स उड़ते हुए देखे और ते धमाकों की आवाजें भी सुनी.

उन्होंने कहा, " हम थोड़े नर्वस हैं और यह सब बहुत डराने वाला है. ऊपर कई फाइटर जेट उड़ते देखे. कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. हम एक सुरक्षित इलाके में विला में रह रहे हैं, लेकिन धमाकों की आवाजों से खिड़कियां हिल जाती हैं और यहां दरवाजे भी हिलने लगते हैं. सिच्युएशन परेशान करने वाली हैं. लेकिन मुझे अभी तक बिल्कुल भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ है.

इस वीडियो के दौरान लारा ने यूएई सरकार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, " सरकार लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है. यूएई सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. हर व्यक्ति को यहां सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश की जा रही है. चाहो कोई भी किसी भी देश से हो, सभी का ध्यान रखा जा रहा है. मैं ये देखकर हैरान हूं कि यहां नॉर्मल लोग भी अपना रोज का काम कर रहे हैं.

वीडियो के आखिर में लारा काफी इमोशनल हो गई हैं और वो रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि वह घर वापस आना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, " हम फ्लाइट देख रहे हैं. ज्यादा फ्लाइट नहीं है, लेकिन कुछ फ्लाइट मिल रही हैं. एतिहाद और एमिरेट्स की फ्लाइट्स देख रहे हैं. हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह मुंबई लौट जाएं. बच्चों को इन हालात से ज्यादा डर लगता है. बड़े लोग खुद को संभाल लेते हैं, लेकिन बच्चों को समझाना पड़ता है. उन्होंने कहा, “जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ था, तब मैं भारत में थी. उस समय हमने देखा कि हमारे देश ने लोगों की सुरक्षा के लिए अच्छा काम किया था. यहां भी वैसा ही महसूस होता है.”

First published on: Mar 05, 2026 12:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.