---विज्ञापन---
Kantara स्टार ऋषभ शेट्टी ने अपनी ही हीरोइन रुक्मिणी वसंत को किया Unfollow! जानें क्या है फिल्म से जुड़ा विवाद

Rishab Shetty Unfollows Kantara Heroine Rukmini Vasanth:'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया से जुड़ी खबर के कारण चर्चा में हैं. ऋषभ शेट्टी का नाम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, जिनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है. हाल ही में खबर आई है कि ऋषभ शेट्टी ने अपनी 'कांतारा' हीरोइन को अनफॉलो कर दिया है.

टीओआई सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने अपनी 'कांतारा चैप्टर 1' की को-एक्टर रुक्मिणी वसंत और राज बी शेट्टी को अनफॉलो कर दिया है. इसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है.

मामला तब और बिगड़ गया जब यूजर्स ने देखा कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट में होम्बले फिल्म्स का नाम भी गायब है. इस प्रोडक्शन हाउस ने कांतारा की दोनों फिल्मों को सपोर्ट किया था. हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि एक्टर बाकी के लोगों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो ये सब देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस मामले पर पूरी तरह एक्टिव होकर रिएक्टर कर रहे और अपने विचार शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों के साथ इगो का मुद्दा चल रहा है.'

एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, 'उन्होंने होम्बाले को अनफॉलो करने के साथ ही राज शेट्टी को भी अनफॉलो कर दिया था. आप लोगों ने अब देख लिया होगा.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'फैंस हर एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनफॉलो करने की यह अचानक सीरीज अब पर्दे के पीछे संभावित मतभेद के बारे में मजबूत अटकलों को हवा दे रही है. होम्बले फिल्म्स का एंगल रहस्य को और बढ़ा दे रहा है.'