Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

सुपरस्टार ने एक दिन के लिए वसूले 18 करोड़, ना अमिताभ, ना शाहरुख और ना ही सलमान खान, कौन है ये एक्टर?

लंबे समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव इस सुपरस्टार की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस स्टार ने अपनी फीस से हर किसी को चौंका दिया. एक फिल्म की सिर्फ 10 दिन की शूटिंग के लिए इस स्टार ने लगभग 150 करोड़ रुपये वसूले. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान से भी ज्यादा. क्या आप इस सितारे के बारे में जानते हैं?

फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा सितारा जिसने एक दिन की फीस 18 करोड़ रुपये ली है. इस मामले में एक्टर ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को भी पीछे छोड़ दिया. 71 साल के इस एक्टर की धूम आज भी फिल्मी दुनिया में देखने को मिलती है. चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन है.

ये एक्टर कोई और नहीं, बल्की सुपरस्टार कमल हासन हैं. फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के लिए कमल हासन को एक दिन के 18 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसका खुलासा फिल्ममेकर और एक्टर युगी सेतु ने किया है. उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान ये जानकारी दी.

युगी सेतु ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'कमल सर का स्टेटस ही अलग है. 'कल्कि 2898 एडी' के लिए उन्हें 20 दिन की कॉल शीट पर 150 करोड़ रुपये मिल रहे थे. मैंने उनके जन्मदिन पर उन्हें बताया कि वे भारत के सबसे ज्यादा फीस वाले एक्टर हैं और प्रति दिन 1 मिलियन डॉलर कमा रहे हैं. लेकिन जब प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त से बात हुई तो पता चला कि कमल हासन ने सिर्फ 10 दिन ही शूटिंग की है. इस तरह उन्हें हर दिन का 18 करोड़ रुपये मिला है.'

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन लीड रोल में थे. फिल्म में कमल हासन ने एक रहस्यमई विलेन का किरदार निभाया था.

फिल्म ‘कल्कि’ कई तरह से खास है. इसकी कहानी हिंदू ग्रंथों से प्रेरित थी. फिल्म के दूसरे पार्ट का हर कोई इंतजार कर रहा है. अभी 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग चल रही है, जहां कमल हासन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 40 साल बाद फिर साथ नजर आएगी.

First published on: Mar 11, 2026 05:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.