---विज्ञापन---

हत्यारे तक पहुंचने में पुलिस के उड़े तोते, JioHotstar पर मौजूद ये सस्पेंस थ्रिलर खड़ें कर देगे रोंगटे

JioHotstar Mind blowing suspense thriller film: अगर आप भी साउथ सिनेमा के क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली फिल्मों के दीवाने हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार फिल्म है, जिसकी कहानी देखने के बाद आप 'महाराजा' और 'दृश्यम' को पूरी तरह से भूल जाएंगे. इस फिल्म को IMDb पर भी काफी तगड़ी रेटिंग मिली है. चलिए, आपको इस फिल्म के बारे में सब कुछ बताते हैं.

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने पहले सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई की, और जब ये फिल्म ओटीटी पर आई तो यहां भी इस मूवी ने खूब बवाल मचाया. आज भी ये फिल्म देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'रतसासन' है, जो साल 2018 में रिलीज हुई एक तमिल है. अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो यकीनन आपको ये फिल्म बहुत पसंद आएगी.

इस फिल्म की कहानी शहर में लगातार हो रही किशोर लड़कियों के निर्मम हत्याओं से शुरु होती है, जिसको लेकर पूरे शहर में दहशत का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ अपना हीरो जो फिल्ममेकर बनना चाहता है, लेकिन लगातार रिजेक्शन की वजह से पुलिस ऑफिसर की नौकरी करनी पड़ती है.

शहर में हो रही इन हत्याओं की जांच के लिए एक टीम बनाई जाती है, जिसमें फिल्म का हीरो भी शामिल होता है. इसके बाद पुलिस की टीम लड़कियों को मारने वाले हत्यारे की खोज शुरू करती है. यह जांच पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाती है.

JioHotstar पर मौजूद इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 11, 2026 04:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.